बिजनेस

Dividend Stocks: 350% का धमाकेदार डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी, 16 जनवरी को है रिकॉर्ड डेट

शेयर बाजार में 12 से 17 जनवरी के डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉरपोरेट एक्शंस के चलते 8 स्टॉक्स रिकॉर्ड डेट पर जाने वाले हैं। ​एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट के आसपास शेयरों की कीमतों में एडजस्टमेंट और ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेज हलचल देखने को मिलती है। इस सप्ताह कुल 8 शेयर हैं, जिनमें से दो स्टॉक्स में डिविडेंड मिलना है।

Dividend Stock

एक्स डेट पर ये स्टॉक्स (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Dividends Stocks की फेरहिसत में इस बार एक ऐसा स्टॉक भी शामिल है, जो 350% का धमाकेदार डिविडेंड देने जा रहा है। यह दमदार डिविडेंड देने जा रही कंपनी TAAL Tech Ltd है। कंपनी ने 35 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी, 2026 तय की गई है। यानी जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में होल्ड करेंगे, वही इस भारी-भरकम डिविडेंड के हकदार होंगे।

10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर का मार्केट प्राइस फिलहाल 3050 रुपये के करीब है। यह एक SME कंपनी है। इसके स्टॉक्स की ट्रेडिंग BSE पर होती है। मार्केट रेट के साथ ही इस स्टॉक की डिविडेंड यील्ड 2.15% सालाना से ज्यादा है। बहरहाल, 35 रुपये का डिविडेंड अपने आप में बड़ा संकेत है कि कंपनी की कैश फ्लो पोजिशन मजबूत है। आमतौर पर इतनी ऊंची डिविडेंड यील्ड कम ही देखने को मिलती है, इसी वजह से एक्स-डेट के आसपास इस शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की पूरी संभावना है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि डिविडेंड के लिए शेयर की Ex-Date भी 16 जनवरी ही है। Ex-Date के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा और उसी दिन शेयर की कीमत में डिविडेंड के बराबर एडजस्टमेंट भी देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, 350% डिविडेंड का यह ऐलान इनकम-फोकस्ड निवेशकों के लिए बड़ा ट्रिगर बनकर उभरा है और 16 जनवरी से पहले यह शेयर बाजार के रडार पर बना रह सकता है। इसके अलावा 7 और स्टॉक्स हैं, जिनमें इस वीक हलचल देखने को मिल सकती है।

एसकेएम एग प्रोडक्ट्स : SKM Egg Products Export India Ltd का शेयर 12 जनवरी, 2026 को स्टॉक स्प्लिट के लिए Ex-Date पर जा रहा है। कंपनी ने शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने का फैसला किया है, जिससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है।

ऑथम इन्वेस्टमेंट : Authum Investment and Infrastructure Ltd 13 जनवरी 2026 को बोनस इश्यू के लिए Ex-Date पर जाएगी। कंपनी ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, यानी हर एक शेयर पर चार अतिरिक्त शेयर।

कोटक महिंद्रा बैंक: बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज Kotak Mahindra Bank Ltd 14 जनवरी 2026 को स्टॉक स्प्लिट के लिए Ex-Date पर रहेगी। कंपनी शेयर का फेस वैल्यू 5 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने जा रही है।

अजमेरा रियल्टी: रियल एस्टेट कंपनी Ajmera Realty and Infra India Ltd का शेयर 15 जनवरी 2026 को स्टॉक स्प्लिट के चलते Ex-Date पर जाएगा। कंपनी ने फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने का फैसला किया है।

बेस्ट एग्रोलाइफ: Best Agrolife Ltd के शेयर 16 जनवरी, 2026 को डबल कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में रहेंगे। कंपनी 1:2 के रेशियो में बोनस इश्यू के साथ-साथ 10 रुपये से 1 रुपये का स्टॉक स्प्लिट भी कर रही है।

जारो इंस्टीट्यूट : Jaro Institute of Technology Management and Research Ltd 16 जनवरी 2026 को ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड के लिए Ex-Date पर जाएगी।

TCS: आईटी सेक्टर की दिग्गज Tata Consultancy Services Ltd (TCS) 16 जनवरी 2026 को इंटरिम डिविडेंड के लिए Ex-Date पर ट्रेड करेगी। TCS का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा से निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article