बिजनेस

मुकेश अंबानी का एक और नया प्लान, वाल्ट डिज्नी के विलय पर जल्द हो सकती है बात

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 02:08 PM IST

Reliance Industries in talks with Walt Disney: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली Reliance Industries Ltd देश के मीडिया और मनोरंजन व्यवसाय में सबसे बड़ा समूह बन जाएगा। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बड़ी नियंत्रण हिस्सेदारी मिलने की संभावना है।

Image

वाल्ट डिज्नी

Photo : Times Now Digital

Reliance Industries in talks with Walt Disney: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जल्दी ही वाल्ट डिज्नी (Walt Disney) के विलय की योजना को अंतिम रूप दे सकती है। ET के मुताबिक यह डील सफल होती है तो मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली Reliance Industries Ltd देश के मीडिया और मनोरंजन व्यवसाय में सबसे बड़ा समूह बन जाएगा। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बड़ी नियंत्रण हिस्सेदारी मिलने की संभावना है।

फिलहाल, RIL की योजना Viacom18 की एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी बनाने की है, जो स्टॉक स्वैप के माध्यम से स्टार इंडिया को अब्जॉर्ब करेगी। रिलायंस, मर्ज की गई कंपनी में कम से कम 51% के साथ बड़ा शेयरधारक बनने की कोशिश कर रही है, जबकि Disney के पास शेष 49% हिस्सेदारी रहेगी। हालांकि, ईटी के मुताबिक यूनिट के बोर्ड में दोनों पक्षों का समान प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है।

अक्टूबर में ब्लूमबर्ग ने बताया कि भारत की रिलायंस की मनोरंजन इकाई डिज़नी की भारत की संपत्ति का मूल्यांकन कर रही थी, जिसमें डिज़नी हॉटस्टार स्ट्रीमिंग सेवा और स्टार इंडिया शामिल है, $7 बिलियन से $8 बिलियन के बीच। उस समय, डिज़्नी ने परिचालन का मूल्य $10 बिलियन आंका था।

इससे पहले, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डिज़नी ने अपनी भारत की संपत्ति को बेचने या उसके लिए भागीदार खोजने के विकल्प भी तलाशे थे और अरबपति गौतम अदानी और सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन के साथ-साथ निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के साथ बातचीत की थी। हालाँकि, डिज़नी अब कारोबार में नियंत्रण हिस्सेदारी रिलायंस को बेच सकता है।

रिलायंस, जो Viacom18 JioCinema चलाता है, ने डिज्नी इंडिया और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर दबाव बढ़ा दिया है, अंबानी ने आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फ्री में पेशकश करके प्लेटफॉर्म की मार्केटिंग की है, जिसके डिजिटल अधिकार पहले डिज्नी के पास थे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article