बिजनेस

Logistics Demand: FY25 में इंडस्ट्रियल और वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स पार्क की डिमांड में 13-14% बढ़त का अनुमान, जानिए पूरी डिटेल

Warehouse Logistics Park: इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग के सहायक उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख तुषार भारम्बे ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में आठ प्राथमिक बाजारों में ग्रेड ए वेयरहाउस स्टॉक 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 18.3 करोड़ वर्ग फुट हो गए और वित्त वर्ष 2024-25 में इसमें 19-20 प्रतिशत की और वृद्धि होने का अनुमान है।

Image

बढ़ेगी इंडस्ट्रियल-वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स पार्क की डिमांड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ेगी इंडस्ट्रियल-वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स पार्क की डिमांड
  • 14 फीसदी बढ़त का अनुमान
  • ICRA ने लगाया रिपोर्ट में अनुमान

Warehouse Logistics Park: औद्योगिक और वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स पार्क (आईडब्ल्यूएलपी) की मांग चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आठ बड़े बाजारों में सालाना आधार पर 13-14 प्रतिशत बढ़कर करीब 42.4 करोड़ वर्ग फुट होने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 4.7 करोड़ वर्ग फुट का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 3.7 लाख वर्ग फुट था।

ये भी पढ़ें -

किस आधार पर लगाया है अनुमान

ये वृद्धि अनुमान इक्रा के रेटेड पोर्टफोलियो के एक सीमित सर्वे पर आधारित है। इसमें 17 शहरों की 58 यूनिट्स को शामिल किया गया। इन यूनिट्स का कुल पट्टा योग्य क्षेत्रफल (Total Leasable Area) करीब 3.4 लाख वर्ग फुट है।

20% और वृद्धि होने का अनुमान

इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग के सहायक उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख तुषार भारम्बे ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में आठ प्राथमिक बाजारों में ग्रेड ए वेयरहाउस स्टॉक 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 18.3 करोड़ वर्ग फुट हो गए और वित्त वर्ष 2024-25 में इसमें 19-20 प्रतिशत की और वृद्धि होने का अनुमान है।

भारत में वर्तमान ग्रेड ए स्टॉक का 50-55 प्रतिशत से अधिक हिस्सा वैश्विक संचालकों/निवेशकों जैसे सीपीपीआईबी, जीएलपी, ब्लैकस्टोन, ईएसआर, एलियांज, जीआईसी और सीडीसी समूह आदि द्वारा समर्थित है। उन्होंने कहा कि ग्रेड ए गोदामों के लिए लॉन्ग टर्म वृद्धि की संभावनाएं आधुनिक, कुशल और ईएसजी के अनुरूप गोदामों के लिए किराएदारों की बढ़ती प्राथमिकता से समर्थित हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article