बिजनेस

Sahaj Solar IPO: 11 जुलाई को सहज सोलर का IPO, 100 रु पहुंचा GMP, चेक करें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Sahaj Solar IPO GMP: सहज सोलर के IPO का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी हाई है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 100 रु है। यानी मौजूदा जीएमपी के हिसाब से इसका शेयर लिस्टिंग पर आईपीओ प्राइस बैंड के ऊपरी भाव (180 रु) के मुकाबले 55.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

सहज सोलर का IPO खुलने की तारीख है 11 जुलाई

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 11 जुलाई को खुलेगा सहज सोलर का IPO
  • प्राइस बैंड है 171-180 रु
  • 100 रु पहुंच चुका है GMP

Sahaj Solar IPO GMP: सहज सोलर का IPO खुलने की तारीख नजदीक आ गई है। इसका आईपीओ 11 जुलाई 2024 को खुलेगा और 15 जुलाई 2024 को बंद होगा। सहज सोलर एक एनएसई एसएमई आईपीओ (NSE SME IPO) है। कंपनी आईपीओ के जरिए 52.56 करोड़ रु जुटाएगी। सहज सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 171 रु से 180 रु तय किया गया है और इसका मार्केट लॉट 800 शेयर है। यानी आपको कम से कम 800 शेयर और फिर इतने ही शेयरों की गुणा में आवेदन करने का मौका मिलेगा। आगे जानिए कितना है इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

100 रु पहुंचा GMP (Sahaj Solar IPO GMP)

सहज सोलर के IPO का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी हाई है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 100 रु है। यानी मौजूदा जीएमपी के हिसाब से इसका शेयर लिस्टिंग पर आईपीओ प्राइस बैंड के ऊपरी भाव (180 रु) के मुकाबले 55.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग से पहले घट या बढ़ सकता है।

क्या है सहज सोलर का बिजनेस (Sahaj Solar IPO Price Band)

सहज सोलर एक सोलर सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जिसके पास रिन्यूएबल पावर जनरेशन के अधिकतर वर्टिकल्स में लगभग एक दशक का अनुभव है। ये मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ एक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी भी है, जो इसे सोलर पावर मार्केट में बढ़त दिलाती है। ये तीन बिजनेसों में लगी हुई है। इनमें पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग, सौर पंपिंग सिस्टम प्रोवाइडिंग और ईपीसी सर्विसेज शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article