बिजनेस

Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे का नया टर्मिनल-1 इसी महीने से होगा शुरू, जानें क्या है डिटेल

Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल को विस्तारित टर्मिनल 1 (टी1) पर परिचालन इसी महीने चालू हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है। विस्तारित टी1 का उद्घाटन इस साल मार्च में किया गया था। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल तीन टर्मिनल हैं जिनमें टी1, टी2 और टी3 शामिल हैं।

Image

दिल्ली हवाई अड्डा।

Photo : iStock

Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल को विस्तारित टर्मिनल 1 (टी1) पर परिचालन इसी महीने चालू हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इसी महीने में टी1 पर परिचालन शुरू हो जाएगा। हम टी2 से टी1 पर अपना काम चरणबद्ध ढंग से लेकर जाएंगे।’’

विस्तारित टी1 का उद्घाटन इस साल मार्च में किया गया था। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल तीन टर्मिनल हैं जिनमें टी1, टी2 और टी3 शामिल हैं।

जयपुरियार ने यहां ‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट 2024’ के दौरान बातचीत में कहा कि हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

10 से 10.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की वर्तमान में 10 से 10.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता है जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता लगभग 2.2 करोड़ की है। यहां पिछले साल हवाई अड्डे पर करीब दो करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आवागमन हुआ था।

जयपुरियार ने कहा, ‘‘हमें अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि हमें कम से कम 8-10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। हमें वृद्धि पथ से आगे रहना होगा और इसके लिए हम विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि टी2 टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बनाना भी एक विकल्प है। डायल अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता को 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की सोच रहा है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रतिदिन लगभग 1,500 स्लॉट

फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रतिदिन लगभग 1,500 स्लॉट हैं और डायल इस संख्या में 500-700 तक की बढ़ोतरी की योजना पर काम कर रहा है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article