बिजनेस

Mega Merger: अब नहीं रहेगी HDFC, बन जाएगा बैंक, जानिए कस्टमर्स का क्या होगा

HDFC-HDFC Bank Merger: इस विलय के बाद बनने वाली नई यूनिट की जॉइंट एसेट करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगी। इस डील के तहत एचडीएफसी के हर शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।

Image

एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का विलय होगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का होगा विलय
  • विलय की तारीख हो गई तय
  • एचडीएफसी का शेयर होगा डीलिस्ट

HDFC-HDFC Bank Merger: एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक के विलय (HDFC-HDFC Bank Merger) की प्रभावी तारीख तय हो गई है। एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का विलय 1 जुलाई से लागू हो जाएगा। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक बोर्ड की बैठक 30 जून को मार्केट टाइम के बाद होने वाली है।

इनके विलय के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि विलय के बाद एचडीएफसी कंपनी नहीं रहेगी। इसका विलय एचडीएफसी बैंक के साथ हो जाएगा और इसके कस्टमर्स भी एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स बन जाएंगे।

13 जुलाई रहेगी अहम डेट

एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और चीफ एग्जेक्यूटिव ऑफिसर केकी मिस्त्री ने कहा कि एचडीएफसी के शेयर की लिस्टिंग खत्म करने का काम 13 जुलाई से प्रभावी होगा। एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल चार अप्रैल को हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय करने पर सहमति जताई थी। यह डील 3.28 लाख करोड़ रु की है।

देश के कंपनी इतिहास में इसे सबसे बड़ी मर्जर डील करार दिया गया है। इस विलय के बाद भारत की एक बड़ी फाइनेंस कंपनी क्रिएट होगी।

शेयरों का क्या होगा

इस विलय के बाद बनने वाली नई यूनिट की जॉइंट एसेट करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगी। इस डील के तहत एचडीएफसी के हर शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।

पिछले साल से चल रही तैयारी

एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक के विलय का ऐलान अप्रैल 2022 में कर दिया गया था। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड पर एचडीएफसी बैंक का फुल कंट्रोल हो जाएगा। एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों को शेयर बाजार से डीलिस्ट कर दिया जाएगा।

एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर 13 जुलाई से एचडीएफसी बैंक के शेयरों के तौर पर कारोबार करना शुरू कर देंगे। आज बीएसई पर एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक दोनों के शेयरों में करीब 1.5 फीसदी की मजबूती आई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article