DA hike 2026: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को आज डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठम में DA Hike पर मुहर लग सकती है। अगर कैबिनेट में आज डीए बढ़ोतरी का फैसला होता है तो 8वें वेतन आयोग के तहत अपनी सैलरी और पेंशन में बदलाव का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों की राहत मिलेगी।
आज क्यों लग सकती है मुहर?
आज DA (महंगाई भत्ता) के ऐलान की उम्मीद के दो मुख्य कारण हैं। पहला जनवरी साइकिल के लिए DA में बढ़ोतरी को आमतौर पर मार्च के आस-पास मंजूरी मिलती है, अक्सर होली से पहले या उसके आस-पास। हाल के सालों में, यह ऐलान 28 मार्च (2025) और 12 मार्च (2024) को हुआ था। दूसरी, चूंकि यह इस महीने की शायद आखिरी कैबिनेट बैठक है, इसलिए जनवरी के संशोधन के ऐलान का समय कम होता जा रहा है, जिससे आज इसके ऐलान की संभावना बहुत ज्यादा है।
DA में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?
महंगाई के आंकड़ों के आधार पर, सरकार द्वारा DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने की संभावना है, जिससे यह मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए, 2% की बढ़ोतरी का भी साफ असर दिखता है, क्योंकि इससे हर महीने मिलने वाला वेतन बढ़ जाता है और पेंशन की राशि (महंगाई राहत या DR के रूप में) भी बढ़ जाती है। DA/DR में बढ़ोतरी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों के मुकाबले एक सुरक्षा कवच का काम करती है। ईरान संकट के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। ऐसे में डीए में बढ़ोतरी लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है।
