बिजनेस

Binance: क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेंस पर लगा 18.8 करोड़ रु का जुर्माना, धन शोधन रोधक कानून के उल्लंघन का आरोप

Binance: फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक बाइनेंस पर जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना 18.82 करोड़ रुपये का है, जो कि धन शोधन रोधक कानून का कथित उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।

Image

बायनेंस पर 18 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

KEY HIGHLIGHTS
  • बायनेंस पर लगा जुर्माना
  • 18.8 करोड़ रु का लगा जुर्माना
  • धन शोधन रोधक कानून के उल्लंघन का आरोप

Binance: फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने धन शोधन रोधक कानून (Anti Money Laundering Law) का कथित उल्लंघन करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक बाइनेंस पर 18.82 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एफआईयू ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर एक्सचेंज पर धन शोधन रोधक अधिनियम (PMLA) के तहत एक रिपोर्टिंग यूनिट के रूप में काम नहीं करने का आरोप लगाया। इसका संचालन एक वर्चुअल डिजिटल एसेट (Virtual Digital Asset) सर्विस प्रोवाइडर के रूप में है।

ये भी पढ़ें -

दिसंबर 2023 में जारी किया गया था नोटिस

आदेश में कहा गया है कि बाइनेंस को पहली बार पिछले साल दिसंबर में नोटिस जारी किया गया था। क्योंकि यह भारत में काम करता था और भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देता था।

नहीं कराया रिपोर्टिंग यूनिट के रूप में पंजीकरण

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइनेंस ने पीएमएलए के तहत आवश्यक रूप से एफआईयू के साथ रिपोर्टिंग इकाई के रूप में पंजीकरण नहीं कराया था। इसने इस साल मई में ऐसा किया जब केंद्र सरकार ने भारत में इसके URL पर प्रतिबंध लगा दिया था और एफआईयू द्वारा आठ अन्य क्रिप्टो कंपनियों के साथ इसे नोटिस जारी किया गया था। फिलहाल इस संबंध में एक्सचेंज की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

पिछले महीने, एफआईयू-आईएनडी के निदेशक और भारत सरकार के राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा था कि बायनेंस ने देश में प्रारंभिक पंजीकरण पूरा कर लिया है और आगे की कम्प्लायंस प्रोसीडिंग्स के लिए इसका वैल्यूएशन किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टो एक्सचेंज पर जुर्माने की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article