Deepak Nitrite Share Price Target: गुरुवार को दीपक नाइट्राइट का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ। BSE पर कंपनी का शेयर 2484.10 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2490 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 2639.95 रु तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में इसका शेयर 126.45 रु या 5.09 फीसदी की मजबूती के साथ 2610.55 रु पर बंद हुआ। बता दें कि आगे ये शेयर और ऊपर जा सकता है। एक एक्सपर्ट ने दीपक नाइट्राइट के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
एक्सपर्ट संजीव भसीन ने दीपक नाइट्राइट का कितना दिया है टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर बाजार एक्सपर्ट संजीव भसीन ने दीपक नाइट्राइट के शेयर के लिए 2750 रुपये का टार्गेट दिया है। वहीं इसके शेयर के लिए 2365 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। फिलहाल आज इसका शेयर 2639.95 रु पर बंद हुआ।फिनोल और एसीटीन में सबसे बड़ी कंपनी
भसीन के मुताबिक केमिकल बनाने वाली दीपक नाइट्राइट फिनोल और एसीटीन की सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं सोडियम नाइट्राइट भी यह सबसे अधिक बनाती है। दीपक नाइट्राइट जो केमिकल बनाती है, उनमें एग्रो केमिकल, फार्मा, डिटर्जेंट आदि शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
