Crorepati Goal: अमीर बनने का सपना हम सभी देखते हैं लेकिन इस सपने को शिद्दत से कुछ ही लोग पूरा करते हैं। जो इसे पूरा करते हैं वो अनुशासित तरीके से अपनी बचत के पैसे को लंबे समय तक निवेश करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल होना चाहते हैं जो भविष्य की जरूरतों के लिए 1 करोड़ जमा करने का लक्ष्य रखे हुए हैं तो हम आपको बेस्ट तरीका बता रहे हैं। आप आसानी से अपनी कमाई में से पैसे बचाकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
अब सवाल उठता है कि आप निवेश कहां करें? जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट है, बहुत सारे निवेशक अपने पैसे को लेकर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं। उनके लिए क्या विकल्प है। तो उनके लिए सबसे बेस्ट विकल्प के तौर पर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), बैंक फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या समृद्धि योजना (अगर आपकी 10 साल से कम उम्र की कोई बेटी है) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) हैं। इन साधनों से मिलने वाला रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होता।
यहां एक हिसाब दिया गया है, जिससे पता चलता है कि आप 10 साल में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए अलग-अलग योजनाओं में कैसे निवेश कर सकते हैं।
PPF में निवेश:
- हर महीने निवेश: 12,500 रुपये
- अवधि: 10 साल
- कुल निवेश: 15 लाख रुपये
- रिटर्न की दर: 7.1%
- अनुमानित रिटर्न: 6.62 लाख रुपये
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम: 21.62 लाख रुपये
रिकरिंग डिपॉज़िट में निवेश:
- मासिक निवेश: Rs 46,000
- अवधि: 10 साल
- कुल निवेश: Rs 55.2 लाख
- रिटर्न की दर: 7%
- अनुमानित रिटर्न: Rs 24.89 लाख
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम: Rs 80.1 लाख
इस तरह आप आसानी से रिस्क फ्री 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। आप पीपीएफ निवेश को आगे बढ़ाकर और बड़ी रकम जमा कर सकते है। पीपीएफ को 15 साल बाद 5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। फाइनेंशियल प्लानर का कहना है कि वित्तीय लक्ष्य तक तेजी से पहुंचने का सबसे असरदार तरीका है, अपनी निवेश राशि में हर साल बढ़ोतरी करना। जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, अपनी बचत की दर बढ़ाने से धन-निर्माण की प्रक्रिया में काफी तेजी आती है।
