Crizac Share Price, Crizac IPO listing: क्रिजैक के शेयर आज 9 जुलाई 2025 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं। यह लिस्टिंग कंपनी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के पूरा होने के बाद हुई है। क्रिजैक आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक चला था और आईपीओ आवंटन 7 जुलाई को किया गया था। बीएसई ने एक नोटिस में बताया कि 9 जुलाई 2025 से क्रिजैक लिमिटेड के इक्विटी शेयर ‘बी’ ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज में शामिल होकर एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध है। लिस्टिंग होते ही इसके शेयर ने धमाल मचा दिया। बीएसई पर इसका शेयर 280 रुपये के प्रीमियम पर लिस्टेड हुआ, जो इश्यू प्राइस से 14.29% अधिक है। एनएसई पर, क्रिजैक के शेयर 14.71% के प्रीमियम के साथ 281.05 रुपये पर खुले। ट्रडिंग ऐप ग्रो के मुताबिक 11.48 बजे के करीब शेयर प्राइस 309 रुपये था।
क्रिजैक आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)
ग्रे मार्केट में क्रिजैक के शेयर ₹41 प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। लिस्टिंग होते ही इसके शेयर ने धमाल मचा दिया। 11 बजे के करीब शेयर प्राइस 296 रुपये है।
क्रिजैक आईपीओ लिस्टिंग प्राइस
ग्रे मार्केट प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, क्रिजैक शेयर का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹286 प्रति शेयर होगा, जो आईपीओ प्राइस ₹245 से करीब 17% अधिक है।
क्रिजैक आईपीओ डिटेल
- आईपीओ सब्सक्रिप्शन: 2 जुलाई से 4 जुलाई 2025
- आईपीओ आवंटन: 7 जुलाई 2025
- लिस्टिंग तारीख: 9 जुलाई 2025
- लिस्टिंग एक्सचेंज: बीएसई और एनएसई
- आईपीओ का कुल मूल्य: ₹860 करोड़
- शेयरों की संख्या: 3.51 करोड़ इक्विटी शेयर
- शेयर मूल्य बैंड: ₹245 प्रति शेयर
सब्सक्रिप्शन आंकड़े
- कुल सब्सक्रिप्शन: 59.82 गुना
- रिटेल हिस्सेदारी: 10.24 गुना
- नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशक (NII): 76.15 गुना
- क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB): 134.35 गुना
प्रबंधक और रजिस्ट्रार
- बुक-रनिंग लीड मैनेजर: ईक्विरस कैपिटल
- आईपीओ रजिस्ट्रार: MUFG Intime India (Link Intime)
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
