बिजनेस

CRCS-Sahara Refund Online Application: सहारा में फंसा पैसा वापस पाने में आ रही दिक्कत, तो CSC की मदद से झटपट होगा काम !

CRCS- Sahara India Refund Portal 2023: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिये हैं कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए अप्लाई करने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने सभी निवेशकों से सीएससी फैसिलिटी के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया

Image

CSC की मदद से करें सहारा इंडिया में फंसे पैसे के लिए आवेदन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सीएससी के जरिए मिलेगा सहारा में फंसा पैसा
  • सरकार ने दिए हैं निर्देश
  • CSC की मदद से झटपट होगा काम

CRCS- Sahara India Refund Portal: मंगलवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) लॉन्च कर दिया। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह से जुड़े करोड़ों जमाकर्ताओं को उनके पैसे वापस पाने में मदद करना है। इस पोर्टल को ''केंद्रीय पंजीयक-सहारा रिफंड पोर्टल'' (Central Registrar of Cooperative Societies-Sahara Portal) नाम मिला है।

यदि आपका भी पैसा सहारा इंडिया में फंसा है तो आप भी इस पोर्टल की मदद ले सकते हैं। मगर यदि अप्लाई करने में दिक्कत आए तो कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भी आपकी मदद करेंगे। आगे जानिए कैसे।

क्या है सरकारी निर्देश

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिये हैं कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए अप्लाई करने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने सभी निवेशकों से सीएससी फैसिलिटी के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोसेस से जुड़ी दो मुख्य शर्तें हैं। इनमें पहला, निवेशक का आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए, और दूसरा, आधार कार्ड उनके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।

कितने दिन में मिलेगा पैसा

अमित शाह ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि 45 दिनों के भीतर पैसा उनके बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। मगर जिन लोगों ने कोई निवेश नहीं किया है उन्हें इस पोर्टल से किसी भी तरह से कोई रिफंड नहीं मिल सकता है, लेकिन जिन्होंने निवेश किया है उन्हें रिफंड जरूर मिलेगा।

इन को-ऑपरेटिव सोसायटीज में फंसा पैसा मिलेगा वापस

सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल उन डिपॉजिटर्स के क्लेम को एडरेस करने के लिए डेवलप किया गया है, जिन्होंने सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों में पैसा निवेश किया था। इनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शामिल हैं।

शुरू में मिलेंगे केवल 10 हजार रु

सहारा ग्रुप के कई डिपॉजिटर्स ने सरकार की पहल का स्वागत किया है, लेकिन इनमें से कई इस बात से निराश हैं कि शुरुआत में उन्हें केवल 10,000 रुपये वापस मिलेंगे। दरअसल बहुत से लोगों के लाखों रु कई सालों से फंसे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article