बिजनेस

Retail Inflation: नवबंर में खुदरा महंगाई बढ़कर हुई 5.5%, सब्जियों पर नहीं मिली राहत

CPI Inflation Rate: भारत में खुदरा महंगाई दर नवंबर में सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अक्टूबर में यह चार महीने के निचले स्तर पर रही थी। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.87 प्रतिशत रही थी।

Image

नवंबर में बढ़ी खुदरा महंगाई

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर में बढ़ी खुदरा महंगाई
  • नवंबर में रही 5.5 फीसदी रही
  • अक्टूबर में रही थी 4.87 फीसदी

CPI Inflation Rate: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics & Programme Implementation) ने मंगलवार को नवंबर के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। भारत में खुदरा महंगाई दर नवंबर में सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अक्टूबर में यह चार महीने के निचले स्तर पर रही थी। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.87 प्रतिशत रही थी। 5.5% का आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2-6 प्रतिशत के सहनशीलता दायरे के अंदर ही है। जारी आंकड़ों के मुताबिक मासिक आधार पर महंगाई दर 0.54 फीसदी रही। नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति (Food Inflation) 8.70% रही।

शहरों और ग्रामीण इलाकों में कितनी रही महंगाई

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुद्रास्फीति दर क्रमश: 5.85 प्रतिशत और 5.26 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 4.62 प्रतिशत और 5.12 प्रतिशत रही थी। दिसंबर की मौद्रिक नीति बैठक में आरबीआई ने अनुमानित मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत पर ही बरकरार रखी थी।

उससे पहले अगस्त की बैठक में, आरबीआई ने अपने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रास्फीति अनुमान को 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया था।

सब्जियों पर महंगाई दर

नवंबर में सब्जियों की महंगाई दर 17.7 फीसदी रही। इसके अलावा, फ्यूल और पावर मुद्रास्फीति में (-)0.77 प्रतिशत की गिरावट आई।

औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ा

वहीं अक्टूबर में भारत का औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर 2023 में 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर में यह 11.7 प्रतिशत रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सितंबर में इसमें 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। फैक्ट्री आउटपुट को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के संदर्भ में मापा जाता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसी महीने में 5.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद अक्टूबर 2023 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article