बिजनेस

Bosch Dividend: बॉश हर शेयर पर देगी 205 रु का डिविडेंड, 1 महीने में 3600 रु बढ़े स्टॉक के दाम

Bosch Dividend Record Date: बॉश ने मंगलवार को ही FY24 के लिए प्रति शेयर 205 रु का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये कंपनी का अंतरिम डिविडेंड होगा। डिविडेंड देने के लिए बॉश ने रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2024 तय की है।

Image

बॉश डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बॉश देने जा रही डिविडेंड
  • 23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट
  • 205 रु प्रति शेयर का देगी डिविडेंड

Bosch Dividend Record Date: बॉश एक टेक्नोलॉजी और सर्विसेज सप्लायर कंपनी है। इसका शेयर भारत में सबसे महंगे शेयरों में से एक है। मंगलवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 1,762.10 रु या 7 फीसदी की मजबूती के साथ 27000 रु पर बंद हुआ। वहीं बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 2038 रु या 8.16 फीसदी और एक महीने में 3600 रु या 15.4 फीसदी ऊपर चढ़ा है। अब बॉश डिविडेंड भी देने जा रही है। कंपनी हर शेयर पर 205 रु का डिविडेंड देगी। आगे जानिए डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट क्या तय की है।

ये भी पढ़ें -

कितनी है रिकॉर्ड डेट

बॉश ने मंगलवार को ही FY24 के लिए प्रति शेयर 205 रु का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये कंपनी का अंतरिम डिविडेंड होगा। डिविडेंड देने के लिए बॉश ने रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2024 तय की है।

शेयर में जारी है तेजी

  • बीते 5 सत्रों में बॉश का शेयर 8.16 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में इसके शेयर ने 15.38 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक शेयर ने 20.36 फीसदी मजबूती हासिल की है
  • 6 महीनों में कंपनी का शेयर 49.17 फीसदी ऊपर उछला है
  • इसके एक साल का रिटर्न 55.06 फीसदी रहा है
  • 5 साल में शेयर ने 48.72 फीसदी रिटर्न दिया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article