बिजनेस

New Financial Rules: सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, ICICI बैंक डेबिट कार्ड पर लेगा ज्यादा चार्ज, जानें 1 मई से और क्या-क्या बदला

Financial Rules Change From 1 May: 1 मई से यस बैंक मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) से जुड़े नियम बदल गया है। इसके प्रो मैक्स अकाउंट में MAB की लिमिट 50,000 रुपये और इस पर लगने वाला मैक्सिमम चार्ज 1,000 रुपये है।

Image

1 मई से वित्तीय नियमों में बदलाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से बदले कई नियम
  • सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
  • ICICI बैंक ने बढ़ाए डेबिट कार्ड पर चार्ज

Financial Rules Change From 1 May: हर महीने के पहले दिन से कुछ नए फाइनेंशियल बदलाव लागू होते हैं। बुधवार से मई का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही पैसों से जुड़े कुछ बदलाव लागू हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि 1 मई से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही कटौती की गई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं घटाए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की गई है। इससे दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट अब घटकर 1745.50 रुपये रह गया है। आगे जानिए बाकी बदलावों के बारे में।

ये भी पढ़ें -

यस बैंक के बचत खाते से जुड़े नियम

1 मई से यस बैंक मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) से जुड़े नियम बदल गया है। इसके प्रो मैक्स अकाउंट में MAB की लिमिट 50,000 रुपये और इस पर लगने वाला मैक्सिमम चार्ज 1,000 रुपये है। वहीं सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, यस एसेंस एसए और यस रेस्पेक्ट एसए में MAB लिमिट 25,000 रुपये और इन खातों के लिए चार्जेज की लिमिट (अधिकतम) 750 रुपये है।

सेविंग अकाउंट प्रो में MAB लिमिट 10,000 रुपये की है, जबकि मैक्सिमम चार्ज 750 रुपये है।

आईसीआईसीआई बैंक के नए चार्ज

1 मई से ICICI Bank डेबिट कार्ड पर सालाना 200 रुपये फीस लेने जा रहा है। ग्रामीण इलाकों के लिए यह फीस 99 रुपये होगी। एक साल में 25 पन्ने (Leaves) वाली चेकबुक फ्री होगी। इसके बाद हर पन्ने पर 4 रुपये का चार्ज लगेगा। बैंक IMPS के ट्रांजेक्शन पर चार्ज लेगा, जो कि 2.50 से 15 रुपये तक होगा।

एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी

बैंक की सीनियर सिटीजन केयर एफडी में निवेश का मौका सिर्फ 10 मई 2024 तक है। इस पर निवेशकों को 0.75 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। इस एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल की एफडी (5 करोड़ रुपये से कम की एफडी) पर बैंक 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article