बिजनेस

JNK India Listing: जेएनके इंडिया की हुई धमाकेदार लिस्टिंग, पहले दिन कराया 67 फीसदी फायदा

JNK India Listing: जेएनके इंडिया के आईपीओ को 28.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आईपीओ में 300 करोड़ रुपये नए शेयरों के अलावा प्रमोटरों और एक मौजूदा शेयरधारक ने 84,21,052 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की।

Image

जेएनके इंडिया की शानदार लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जेएनके इंडिया की शानदार लिस्टिंग
  • 620 रु पर हुई शुरुआत
  • पहले दिन दिया 67 फीसदी रिटर्न

JNK India Listing: मंगलवार को हीटिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी जेएनके इंडिया का शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हुआ। इसका शेयर अपने आईपीओ इश्यू प्राइस 415 रुपये से करीब 50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ बीएसई पर 620 रु और एनएसई पर 621 रु पर लिस्ट हुआ। कारोबार के दौरान ये बीएसई पर 71.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 712 रु के टॉप तक गया। अंत में ये इश्यू प्राइस से 278.95 रु या 67.22 फीसदी की तेजी के साथ 693.95 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,859.81 करोड़ रु है। लिस्टिंग प्राइस (620 रु) से देखें तो कंपनी का शेयर 73.95 रु या 11.93 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

जेएनके इंडिया के आईपीओ को 28.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आईपीओ में 300 करोड़ रुपये नए शेयरों के अलावा प्रमोटरों और एक मौजूदा शेयरधारक ने 84,21,052 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की।

आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जबकि इसका अंतिम प्राइस 415 रु तय हुआ।

क्या करती है जेएनके इंडिया

आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल जेएनके इंडिया वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। जेएनके इंडिया थर्मल डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, स्थापना और हीटिंग इक्विपमेंट के कारोबार में लगी हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article