बिजनेस

CMPDI IPO Review : डाउनट्रेंड में कोल इंडिया ने दिखाई हिम्मत, क्या आपको लेना चाहिए रिस्क?

CMPDI IPO के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू हो गया है। कोल इंडिया ने अपनी इस सहायक कंपनी का इश्यू ऐसे समय पेश किया है, जब मार्केट एक डाउनट्रेंड में है। इससे पहले कोल इंडिया की सहायक BCCL ने निवेशकों को 96% लिस्टिंग गेन दिया। क्या CMPDI भी ऐसा कर पाएगी?

Image

अपने सेगमेंट में 60% मार्केट शेयर रखती है कंपनी

CMPDI IPO Review: सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोल इंडिया की सहायक कंपनी है। देश में कोल माइनिंग कन्सल्टेशन के बिजनेस में 60% हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी का प्रॉफिट पिछले 3 साल से लगातार 50% प्रति वर्ष की रफ्तार से बढ़ रहा है। वैल्यूएशन हो या फंडामेंटल कंपनी हर तरह से मजबूत नजर आती है। बहरहाल, इश्यू के लिए आज से पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुरू हो गया है। नीचे टेबल में इसका पूरा शेड्यूल देखा जा सकता है।

इवेंटतारीख
IPO ओपन20 मार्च 2026 (शुक्रवार)
IPO क्लोज24 मार्च 2026 (मंगलवार)
अलॉटमेंट25 मार्च 2026 (बुधवार)
रिफंड27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
शेयर क्रेडिट27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
लिस्टिंग30 मार्च 2026 (सोमवार)

क्यों बढ़ी हुई है उम्मीद?

इसी साल जनवरी में कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की लिस्टिंग हुई है। निवेशकों को इस आईपीओ से जबरदस्त मुनाफा हुआ। जिन निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट हुआ, उन्हें करीब 96% का लिस्टिंग गेन मिला। ऐसे में CMPDI से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। हालांकि, मार्केट ओवरऑल एक डाउनट्रेंड में चल रहा है, जहं निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। ऐसे में आप अगर इस इश्यू पर दांव लगाना चाहते हैं, तो कंपनी की खामियां, खूबियां और बिजनेस व ग्रोथ की संभावनाओं को जानना जरूरी है। इश्यू का प्राइस बैंड बेहद आकर्षक है। इश्यू से जुड़ी अहम जानकारी नीचे टेबल में देखी जा सकती हैं।

पैरामीटरविवरण
IPO Date20 से 24 मार्च 2026
Listing Date30 मार्च 2026 (सोमवार)
Face Value₹2 प्रति शेयर
Price Band₹163 – ₹172
Lot Size80 शेयर
Sale TypeOFS (Offer for Sale)
Issue TypeBookbuilding IPO
Listing AtBSE, NSE
Employee Discount₹8 प्रति शेयर

क्या करती है कंपनी?

1974 में स्थापित सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोयला सहित तमाम तरह के माइनिंग बिजनेस को कंसल्टेंसी और सपोर्ट सर्विस देती है। कंपनी की एक्सपर्टीज में इन्फ्रा इंजीनियरिंग, पर्यावरण प्रबंधन और स्पेशलाइज्ड टेक सर्विसेज शामिल हैं। कोयला सहित तमाम तरह के रिर्सोसेज की खोज से लेकर खनन तक कंपनी अहम भूमिका निभाती है।

कंपनी की ताकतें

अगर कंपनी की कॉम्पिटिटिव ताकतों की बात की जाए, तो यह मल्टीडिसिप्लिनरी ऑर्गनाइजेशन है, जो कोल इंडिया लिमिटेड और मिनिस्ट्री ऑफ कोल के लिए कंसल्टिंग पार्टनर है। कंपनी एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में बहुत एक्सपर्टीज रखती है। सर्विस को सपोर्ट करने वाला एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर है। कोल इंडिया लिमिटेड की मजबूत पेरेंटेज से ऑपरेशन चलता है। अनुभवी मैनेजमेंट टीम, जिसे कमिटेड एम्प्लॉई बेस का सपोर्ट है।

ग्रोथ और मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का लगातार ट्रैक रिकॉर्ड है।

क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपके निवेश का मकसद क्या है। क्योंकि अगर आप इससे BCCL की तरह रातों रात पैसा डबल होने की अपेक्षा रखते हैं, तो शायद यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाए, क्योंकि मार्केट फिलहाल डाउनट्रेंड में है और निवेशक बेहद सतर्क हैं। GMP भी यह बता रहा है कि फिलहाल इस इश्यू से बहुत अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इस इश्यू को SBI सिक्योरिटीज, Axix Capital, IDBI Capital जैसे ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म ने रिव्यू किया है। लेकिन, किसी तरह रेट नहीं किया है। अभी तक 9 ब्रोकरेज और एनालिस्ट की राय सामने आई है। इनमें से 3 ने इसके लिए एप्लाई रेटिंग दी है। वहीं, 4 ने रेटिंग नहीं दी है। जबकि, एक न्यूट्रल है और एक ने 'मे एप्लाई' रेटिंग दी है।

कौन लगाए दांव?

ब्रोकरेज रिव्यू की औसत राय से यह साफ हो जाता है कि ऐसे लोगों को ही इसमें निवेश करना चाहिए, जो लॉन्ग टर्म में एक मोनोपॉली बिजनेस वाली कंपनी में निवेश करना चाहते हैं। कंपनी के पास स्थिर आय का मॉडल है। लेकिन, लिमिटेड क्लाइंट बेस की वजह से बिजनेस एक्सपेंशन से जुड़े खतरे भी हैं। Central Mine Planning IPO में टॉप एंकर निवेशकों की भागीदारी मजबूत संस्थागत भरोसे का संकेत देती है। सबसे बड़ा निवेश Life Insurance Corporation of India ने किया है, जिसने ₹105 करोड़ के साथ 22% से ज्यादा एंकर हिस्सेदारी ली। इसके अलावा Nippon India Mutual Fund और ICICI Prudential Mutual Fund के कई फंड्स ने भी निवेश किया है, जिससे साफ है कि PSU और इंफ्रा थीम पर बड़े फंड हाउस इस IPO में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर, एंकर बुक में मजबूत डिमांड इस इश्यू को शुरुआती सपोर्ट दे सकती है।

एंकर निवेशकShares AllottedAmt (₹ cr.)% Allocated% Allotment of Issue
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया61,04,720105.0022.355.70
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड52,32,64090.0019.164.89
निप्पॉन इंडिया पावर एंड इंफ्रा फंड8,72,08015.003.190.81
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड20,34,96035.007.451.90
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पीएसयू इक्विटी फंड11,62,80020.004.261.09

अभी तक कैसा सब्सक्रिप्शन?

Central Mine Planning IPO 20 मार्च को दोपहर बाद 1 बजे तक महज 0.05 गुना यानी (5 फीसदी) सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल कैटेगरी में इसे 0.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। जबकि, QIB ने फिलहाल शुरुआत ही नहीं की है। जबकि, NII कैटेगरी में 0.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, GMP के मोर्चे पर इश्यू में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है। फिलहाल, 172 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर लिस्टिंग के दौरान करीब 4.25 रुपये के प्रीमियम के संकेत मिल रहे हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article