बिजनेस

CMPDI IPO GMP Today 18 March: 172 के शेयर पर कितना मिलेगा लिस्टिंग गेन?

CMPDI IPO GMP Today (आज सीएमपीडीआई आईपीओ का जीएमपी)। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट का आईपीओ 20 मार्च को खुलने जा रहा है। वहीं, इसका जीएमपी अभी से लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा है।

Image

20 मार्च से शुरू होगी बिडिंग

CMPDI IPO GMP Today 18 March (आज 18 मार्च को CMPDI IPO का जीएमपी)। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) का आईपीओ जल्द खुलने वाला है। कंपनी की तरफ बाजार नियामक सेबी को दिए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट (DRHP) के मुताबिक इश्यू के लिए पब्लिक बिडिंग 20 मार्च से शुरू होगी।

इवेंटतारीख
IPO ओपन20 मार्च 2026 (शुक्रवार)
IPO क्लोज24 मार्च 2026 (मंगलवार)
अलॉटमेंट25 मार्च 2026 (बुधवार)
रिफंड27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
शेयर क्रेडिट27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
लिस्टिंग30 मार्च 2026 (सोमवार)

इश्यू की टाइम लाइन

यह IPO 20 से 24 मार्च 2026 के बीच खुलेगा और 30 मार्च को लिस्टिंग प्रस्तावित है। कंपनी पूरी तरह OFS (Offer for Sale) के जरिए शेयर बेच रही है, यानी इसमें कोई नया फंड कंपनी को नहीं मिलेगा। प्राइस बैंड ₹163–₹172 तय किया गया है और निवेशकों को कम से कम 80 शेयरों का एक लॉट लेना होगा। कर्मचारियों के लिए ₹8 प्रति शेयर की छूट दी गई है, जिससे यह इश्यू उनके लिए थोड़ा आकर्षक बनता है।

पैरामीटरविवरण
IPO Date20 से 24 मार्च 2026
Listing Date30 मार्च 2026 (सोमवार)
Face Value₹2 प्रति शेयर
Price Band₹163 – ₹172
Lot Size80 शेयर
Sale TypeOFS (Offer for Sale)
Issue TypeBookbuilding IPO
Listing AtBSE, NSE
Employee Discount₹8 प्रति शेयर

GMP से कितने लिस्टिंग गेन की उम्मीद?

भले ही अभी इश्यू के लिए बिडिंग शुरू नहीं हुई है। लेकिन, ग्रे मार्केट में हलचल शुरू हो गई है। इन्वेस्टरगेन पोर्टल के मुताबिक Central Mine Planning IPO का लेटेस्ट GMP ₹11 पर स्थिर है, जो यह संकेत देता है कि बाजार में इस इश्यू को लेकर सेंटिमेंट फिलहाल सीमित पॉजिटिव है। ₹172 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹183 बनता है, यानी निवेशकों को करीब 6.40% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में GMP ₹24 से घटकर ₹11 पर आ गया है, जिससे साफ है कि शुरुआती उत्साह थोड़ा ठंडा पड़ा है और लिस्टिंग गेन की उम्मीदें भी कम हुई हैं।

तारीखIPO प्राइस (₹)GMP (₹)अनुमानित लिस्टिंग प्राइस (₹)अनुमानित गेन (%)अनुमानित प्रॉफिट (₹)
18-03-2026172111836.40%880
17-03-2026172111836.40%880
16-03-20261722219412.79%1760

क्या करती है कंपनी?

Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI) एक सरकारी सपोर्टेड कंसल्टेंसी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1974 में हुई थी और यह कोयला व अन्य खनिज क्षेत्रों में एक्सप्लोरेशन से लेकर माइन प्लानिंग और डिजाइन तक पूरी वैल्यू चेन में सेवाएं देती है। कंपनी मुख्य रूप से Coal India Limited के लिए प्रेफर्ड कंसल्टेंट है और FY25 में करीब 61% मार्केट शेयर के साथ भारत की सबसे बड़ी माइनिंग कंसल्टेंसी कंपनियों में शामिल है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article