बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 1352 अंक गिरा, निफ्टी 24028 पर बंद, बाजार से 8 लाख करोड़ साफ

ग्लोबल मार्केट्स के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी दिनभर बिकवाली हावी रही। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तरों से उबरे और निफ्टी ने जहां 24000 हजार के अहम स्तर पर को डिफेंड किया। वहीं, सेंसेक्स 77500 से ऊपर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Share Market Closing: कमजोर ग्लोबल संकेतों और जिओपॉलिटिकल तनाव के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि दिन के निचले स्तर से बाजार में कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद निफ्टी और सेंसेक्स दोनों इंडेक्स ने निचले स्तर से उछाल दिखाया, लेकिन दिन का अंत लाल निशान में हुआ।

इंडेक्सक्लोजिंगगिरावटओपनहाईलो
निफ्टी 5024,028.05-422.40 (-1.73%)23,868.0524,078.1523,697.80
सेंसेक्स77,509.95-1,408.95 (-1.79%)77,056.7577,711.3576,424.55

दिन के दौरान निफ्टी करीब 23,697 तक फिसल गया था, जबकि सेंसेक्स भी 76,424 के निचले स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के चलते निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। हालांकि, इसके बावजूद बाजार लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया।

बाजार में कमजोरी बढ़ी

बाजार में गिरावट के बीच मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही। NSE पर 3,372 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,631 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि सिर्फ 644 शेयर बढ़त में रहे। इसके अलावा 97 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। NSE पर 787 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए, जबकि सिर्फ 16 शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर रहे। BSE पर भी बिकवाली का दबाव बना रहा। कुल 4,536 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें 3,354 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 994 शेयर बढ़त में रहे। इसके अलावा 188 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। BSE पर 875 शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गए, जबकि 72 शेयर 52 हफ्ते के हाई पर बंद हुए।

मार्केट कैप में भी गिरावट

26 फरवरी 2026 को BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹46,826,538.65 करोड़ (करीब ₹468.3 लाख करोड़) था। वहीं 9 मार्च को बाजार बंद होने तक यह घटकर ₹44,117,364.01 करोड़ (करीब ₹441.2 लाख करोड़) रह गया। यानी इस अवधि में निवेशकों की संपत्ति में कुल ₹2,709,174.64 करोड़, यानी लगभग ₹27.1 लाख करोड़ की कमी दर्ज हुई। इससे साफ है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बाजार में लगातार बिकवाली के कारण कुछ ही कारोबारी दिनों में बाजार से करीब ₹27 लाख करोड़ से ज्यादा का मार्केट कैप साफ हो गया। वहीं, एक सत्र में देखें, तो 6 मार्च 2026 को BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹44,935,447.22 करोड़ था। वहीं 9 मार्च को बाजार बंद होने तक यह घटकर ₹44,117,364.01 करोड़ रह गया। यानी सिर्फ एक कारोबारी दिन में निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹818,083.21 करोड़ (करीब ₹8.18 लाख करोड़) की गिरावट दर्ज हुई।

एक साल के शीर्ष पर India Vix

सोमवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच India VIX यानी बाजार में निवेशकों की बेचैनी दिखाना वाला सूचकांक एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 24.49 तक चढ़ गया, जो पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। दिन के अंत में India VIX 23.36 पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र के मुकाबले 3.48 अंक यानी 17.52% की तेज बढ़त दिखाता है। बाजार की शुरुआत में VIX करीब 19.88 पर खुला था और दिन भर ऊंचे स्तर पर बना रहा। India VIX में यह उछाल संकेत देता है कि बाजार में अस्थिरता और निवेशकों की चिंता काफी बढ़ गई है। आम तौर पर जब VIX तेजी से बढ़ता है तो इसका मतलब होता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है और निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

ब्रॉड मार्केट में भी दबाव

सोमवार को बाजार में गिरावट सिर्फ लार्जकैप शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ब्रॉड मार्केट में भी व्यापक कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2% तक गिरकर बंद हुए, जो बताता है कि बिकवाली पूरे बाजार में फैली रही।

इंडेक्सक्लोजिंगगिरावट
NIFTY 10024,685.65-1.79%
NIFTY 20013,456.55-1.82%
NIFTY 50022,056.55-1.89%
NIFTY MIDCAP 10056,265.50-1.97%
NIFTY SMALLCAP 10016,132.20-2.22%
NIFTY MIDSMALLCAP 40018,633.05-2.14%
NIFTY MICROCAP 25019,919.95-2.66%

सेक्टोरल इंडेक्सों में भी दबाव

सेक्टोरल इंडेक्सों में सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में देखने को मिली। NIFTY AUTO करीब 4% से ज्यादा टूट गया, जबकि PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी भारी दबाव में रहे। वहीं आईटी और फार्मा सेक्टर अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करते दिखे।

सेक्टरक्लोजिंगगिरावट
NIFTY AUTO25,965.95-4.10%
NIFTY PSU BANK8,819.30-3.97%
NIFTY PRIVATE BANK26,657.15-2.78%
NIFTY METAL11,688.80-2.60%
NIFTY OIL & GAS11,507.80-2.37%
NIFTY FMCG49,192.40-1.56%
NIFTY IT30,162.05+0.08%
NIFTY PHARMA22,933.75-0.16%

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article