इधर जानें दिल्ली NCR में कितनी है पेट्रोल- डीजल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य मेट्रो शहरों में इतनी हैं कीमतें
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 92.76 रुपये है जबकि एक लीटर डीजल का दाम 106.03 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
अपने शहर में कैसे चेक करें पेट्रोल, डीजल की कीमत?
आप बस एक एसएमएस भेजकर आसानी से पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने फोन पर RSP टाइप करके 9224992249 पर भेजना होगा। जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप करके 9222201122 नंबर पर एलएमएस भेजना होगा। भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP टाइप कर 9223112222 पर भेज सकते हैं।
