बिजनेस

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड नियमों में हुए बदलाव, ये सेवाएं 1 जुलाई से मिलेंगी फ्री

ICICI Bank Credit Card Rules: आईसीआईसीआई बैंक ने क्रेडिट कार्ड सेवाओं में बदलाव का ऐलान किया है। जो 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे। क्रेडिट कार्ड को लेकर कई चार्ज बंद कर दिये जाएंगे।

Image

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम में होंगे कई बदलाव (तस्वीर-Canva)

ICICI Bank Credit Card Rules: आईसीआईसीआई बैंक ने 1 जुलाई 2024 से अपनी क्रेडिट कार्ड सेवाओं में बदलाव का ऐलान किया है। एक बदलाव यह है कि सभी कार्ड (एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड को छोड़कर) के लिए कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक कई चार्ज 1 जुलाई 2024 से बंद हो जाएंगे।

1 जुलाई से बंद होंगे ये चार्ज

  • चेक या कैश पिक-अप चार्ज:- प्रति पिक-अप 100 रुपये का चार्ज बंद कर दिया जाएगा।
  • चार्ज स्लिप अनुरोध:- प्रति चार्ज स्लिप 100 रुपये का चार्ज बंद कर दिया जाएगा।
  • डायल-ए-ड्राफ्ट -लेनदेन चार्ज:- ड्राफ्ट मूल्य राशि का 3%, न्यूनतम 300 रुपये की लागत के साथ कटौती बंद कर दी जाएगी।
  • आउटस्टेशन चेक प्रोसेसिंग चार्ज:- इसके अलावा चेक मूल्य का 1% चार्ज बंद कर दिया जाएगा।
  • डुप्लिकेट स्टेटमेंट अनुरोध (3 महीने से अधिक): डुप्लिकेट स्टेटमेंट के लिए 100 रुपये का चार्ज बंद कर दिया जाएगा।

दंडात्मक चार्ज और फीस

देरी से भुगतान चार्ज (ICICI बैंक एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक एमराल्ड क्रेडिट कार्ड को छोड़कर) आपके कार्ड पर देरी से भुगतान शुल्क कुल देय राशि में से भुगतान देय तारीख से पहले प्राप्त किसी भी भुगतान को घटाकर लिया जाएगा और यह इस प्रकार होगा। बकाया = कुल देय राशि (पिछले डिटेल के अनुसार) - भुगतान देय तारीख से पहले प्राप्त भुगतान।

लेट भुगतान चार्ज

100 रुपये से कम = कोई नहीं

100 रुपये से 500 रुपये के बीच = 100 रुपये

501 रुपये से 5,000 रुपये के बीच = 500 रुपये

5,001 रुपये से 10,000 रुपये के बीच = 750 रुपये

10,001 रुपये से 25,000 रुपये के बीच = 900 रुपये

25,001 रुपये से 50,000 रुपये के बीच = 1000 रुपये

50,000 रुपये से अधिक = 1200 रुपये

अन्य बदलाव

18 जून से Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के यूजर्स अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव देखेंगे। कार्ड से किए गए किराए के भुगतान पर अब रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेंगे। कार्ड ईंधन सरचार्ज भुगतान पर 1% की छूट देना जारी रखेगा, जिसमें रिवॉर्ड या एक्सपायरी तारीख पर कोई सीमा नहीं होगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article