बिजनेस

चांदी का भाव आज का 24 जून 2026: रेट में 4000 रुपये गिरावट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 June 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर लुढ़कनी शुरू हो गई। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 4,000 रुपये गिरकर 2,31,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात 8 बजे तक 3.54% गिरकर यानी 7990 रुपये गिरावट के साथ 2,17,844 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,25,834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,18,710 रुपये प्रति किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,27,483 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,26,689 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 222035 रुपये किलो हो गई। विदेशी बाजारों में स्पॉट चांदी करीब 2 प्रतिशत गिरकर 60.48 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
Silver 999 Fine₹2,18,710₹6,200₹2,551
Silver 925 Sterling₹2,02,307₹5,735₹2,360
Silver 900 Coin₹1,96,839₹5,580₹2,296
Silver 800 German₹1,74,968₹4,960₹2,041

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2450₹24500₹245000
मुंबई₹2450₹24500₹245000
कोलकाता₹2450₹24500₹245000
चेन्नई₹2500₹25000₹250000
पटना₹2450₹24500₹245000
लखनऊ₹2450₹24500₹245000
मेरठ₹2450₹24500₹245000
अयोध्या₹2450₹24500₹245000
कानपुर₹2450₹24500₹245000
गाजियाबाद₹2450₹24500₹245000
नोएडा₹2450₹24500₹245000
गुरुग्राम₹2450₹24500₹245000
चंडीगढ़₹2450₹24500₹245000
जयपुर₹2450₹24500₹245000
लुधियाना₹2499₹24990₹249900
गुवाहाटी₹2450₹24500₹245000
इंदौर₹2450₹24500₹245000
अहमदाबाद₹2450₹24500₹245000
वडोदरा₹2450₹24500₹245000
सूरत₹2450₹24500₹245000
पुणे₹2450₹24500₹245000
नागपुर₹2450₹24500₹245000
नासिक₹2450₹24500₹245000
बैंगलोर₹2450₹24500₹245000
भुवनेश्वर₹2500₹25000₹250000
कटक₹2500₹25000₹250000
रायपुर₹2450₹24500₹245000
हैदराबाद₹2500₹25000₹250000

पिछले दिन क्या था चांदी का भाव

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 10,500 रुपये लुढ़ककर दो महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई। चांदी पर बिकवाली का असर पड़ा और यह 10,500 रुपये या 4.3 प्रतिशत टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जो दो महीने से ज्यादा समय में इसका सबसे निचला स्तर है। चांदी तीन अप्रैल को 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी चार प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 62.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों के बीच कमजोर वैश्विक रुख के कारण, चांदी वायदा की कीमत 8,158 रुपये घटकर 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8,158 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,26,152 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसी प्रकार, चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8,629 रुपये यानी 3.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,31,509 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 3.57 डॉलर यानी 5.45 प्रतिशत टूटकर 62.01 डॉलर प्रति औंस रह गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें कम रहीं क्योंकि मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों का कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को कीमती धातुओं में थोड़ी बढ़त देखी गई थी क्योंकि अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति का असर कच्चे तेल पर पड़ा था, लेकिन यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई क्योंकि ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें फिर से हावी हो गईं। विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत डॉलर कीमती धातुओं के लिए मुख्य बाधा बनकर उभरा है।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि डॉलर में तेजी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के ऊंचे स्तर पर होने के बीच, व्यापारियों द्वारा अमेरिकी मौद्रिक नीति के परिदृश्य का फिर से आकलन करने से सर्राफा बाजार की कारोबारी धारणा दबाव में रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article