बिजनेस

चांदी का भाव आज का 23 जून 2026: आज 10500 रुपये लुढ़की कीमत, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में सिल्वर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही कीमतेंं लुढ़कनी शुरू हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 10,500 रुपये लुढ़ककर 2 महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई। यह 10,500 रुपये या 4.3 प्रतिशत टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात 8 बजे तक 3.21% घटकर यानी 7521 रुपये गिरावट के साथ 2,26,789 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,34,310 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,28,090 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,37,801 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,27,235 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,27,483 रुपये किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 62.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलो1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹2,28,090₹6,466₹2,660
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,10,983₹5,981₹2,461
900 कॉइन चांदी₹2,05,281₹5,820₹2,394
800 जर्मन चांदी₹1,82,472₹5,173₹2,128

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,450₹24,500₹2,45,000
कोलकाता₹2,450₹24,500₹2,45,000
चेन्नई₹2,500₹25,000₹2,50,000
पटना₹2,450₹24,500₹2,45,000
लखनऊ₹2,450₹24,500₹2,45,000
मेरठ₹2,450₹24,500₹2,45,000
अयोध्या₹2,450₹24,500₹2,45,000
कानपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
नोएडा₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,450₹24,500₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,450₹24,500₹2,45,000
जयपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
लुधियाना₹2,499₹24,990₹2,49,900
गुवाहाटी₹2,450₹24,500₹2,45,000
इंदौर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
वडोदरा₹2,450₹24,500₹2,45,000
सूरत₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,450₹24,500₹2,45,000
नागपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
नासिक₹2,450₹24,500₹2,45,000
बैंगलोर₹2,450₹24,500₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,500₹25,000₹2,50,000
कटक₹2,500₹25,000₹2,50,000
रायपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
हैदराबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 4,800 रुपये बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में, चांदी 8,040 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 2.4 प्रतिशत बढ़कर 66.47 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

वैश्विक रुझानों में मजबूती और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच सोमवार को चांदी का वायदा भाव 5,146 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,146 रुपये यानी 2.21 प्रतिशत बढ़कर 2,38,331 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह सितंबर कॉन्ट्रैक्ट भी 5,076 रुपये यानी 2.13 प्रतिशत चढ़कर 2,43,817 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर जुलाई आपूर्ति वाली चांदी वायदा की कीमत करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 66.71 डॉलर प्रति औंस हो गई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिका और ईरान स्विट्जरलैंड में बातचीत के दौरान अंतिम समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए 60 दिन के युद्धविराम के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों सहित कई मुद्दों पर तकनीकी बातचीत जारी रहेगी। विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति के संकेतों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया है, जिससे कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article