बिजनेस

चांदी का भाव आज का 19 जून 2026: रेट में 8000 रुपये की गिरावट, जानें पटना, दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 8,040 रुपये टूटकर 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कल 14000 से अधिक की गिरावट हुई थी। आज MCX पर चांदी का वायदा भाव रात तक 2.18% लुढ़कर यानी 5171 रुपये गिरावट के साथ 2,32,401 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,37,572 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 1.51% टूटकर 64.73 डॉलर प्रति औंस रही। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,33,250 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 10000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 240191 रुपये किलो हो गई। जो दोपहर तक घटकर 2,30,982 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,31,973 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 फाइन चांदी₹2,33,250₹6,613₹2,721
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,15,756₹6,117₹2,517
900 कॉइन चांदी₹2,09,925₹5,951₹2,449
800 जर्मन चांदी₹1,86,600₹5,290₹2,176

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

शेयर बाजार में तेजी के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में कीमती धातुओं की मांग घटने से चांदी की कीमत 6,660 रुपये लुढ़क गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया और इसकी कीमत 6,660 रुपये लुढ़ककर 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में यह 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दुनिया भर में हाजिर चांदी की कीमत 0.38 प्रतिशत बढ़कर 68.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी के वायदा भाव 8,817 रुपये गिरकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। ऐसा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया पॉलिसी संकेतों के कारण डॉलर के मजबूत होने और कीमती धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी कम होने की वजह से हुआ, जिससे ग्लोबल मार्केट में कमजोरी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 8,817 रुपये या 3.5 प्रतिशत गिरकर 2,42,990 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में न्यूयॉर्क में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए कॉमेक्स (Comex) चांदी के वायदा भाव 2.36 डॉलर या 3.34 प्रतिशत गिरकर 68.40 डॉलर प्रति औंस हो गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि गुरुवार को घरेलू बाजारों में चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेज गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं में गिरावट की वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है, क्योंकि नए चेयरमैन केविन वॉर्श के तहत जून में फेडरल रिजर्व के सख्त पॉलिसी फैसले के बाद ट्रेडर्स सतर्क बने हुए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल एनालिस्ट पिंकी यादव ने कहा कि गुरुवार को विदेशी कारोबार में कॉमेक्स चांदी की कीमतें दबाव में रहीं। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन महंगाई को टारगेट पर वापस लाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए और ब्याज दरें बढ़ाने के लिए बढ़ते समर्थन का संकेत दिया।

फेडरल रिजर्व ने बुधवार को सर्वसम्मति से अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 3.5-3.75 प्रतिशत की रेंज में बनाए रखने के लिए वोट किया। हालांकि, फेडरल ओपन मार्केट्स कमेटी के 18 में से नौ सदस्यों ने अनुमान लगाया कि इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट तब आई जब अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन यह संकेत दिया कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इससे ट्रेडर्स को भविष्य में मॉनेटरी पॉलिसी में ढील मिलने की उम्मीदों पर फिर से विचार करना पड़ा। जानकारों के अनुसार, ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावना बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर को बढ़ाकर कीमती धातुओं पर दबाव डालती है।

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पलविया ने कहा कि पॉलिसी बनाने वालों के बीच मतभेद-जिसमें आधे लोग अभी भी इस साल कम से कम एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही महंगाई का ऊंचा अनुमान और धीमी GDP ग्रोथ, यह दर्शाता है कि फेड का ध्यान कीमतों के दबाव को नियंत्रित करने पर बना हुआ है, भले ही इससे आर्थिक विकास धीमा हो जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा यील्ड और मजबूत डॉलर की वजह से निकट भविष्य में बुलियन की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article