बिजनेस

चांदी का भाव आज का 17 जून 2026: रेट में 5300 रुपये गिरावट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार में दिनभर उठापटक देखने को मिला। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी में भारी गिरावट आई और यह 5,300 रुपये टूटकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.7% घटकर यानी 1755 रुपये गिरावट के साथ 2,48,350 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,50,105 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,49,510 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,49,179 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,48,.435 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,47,688 रुपये किलो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलो (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
999 फाइन चांदी₹249,510₹7,073₹2,910
925 स्टर्लिंग चांदी₹230,797₹6,543₹2,692
900 कॉइन चांदी₹224,559₹6,366₹2,619
800 जर्मन चांदी₹199,608₹5,659₹2,328

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2650₹26500₹265000
मुंबई₹2650₹26500₹265000
कोलकाता₹2650₹26500₹265000
चेन्नई₹2800₹28000₹280000
पटना₹2650₹26500₹265000
लखनऊ₹2650₹26500₹265000
मेरठ₹2650₹26500₹265000
अयोध्या₹2650₹26500₹265000
कानपुर₹2650₹26500₹265000
गाजियाबाद₹2650₹26500₹265000
नोएडा₹2650₹26500₹265000
गुरुग्राम₹2650₹26500₹265000
चंडीगढ़₹2650₹26500₹265000
जयपुर₹2650₹26500₹265000
लुधियाना₹2650₹26500₹265000
गुवाहाटी₹2650₹26500₹265000
इंदौर₹2650₹26500₹265000
अहमदाबाद₹2650₹26500₹265000
वडोदरा₹2650₹26500₹265000
सूरत₹2650₹26500₹265000
पुणे₹2650₹26500₹265000
नागपुर₹2650₹26500₹265000
नासिक₹2650₹26500₹265000
बैंगलोर₹2650₹26500₹265000
भुवनेश्वर₹2800₹28000₹280000
रायपुर₹2650₹26500₹265000
कटक₹2800₹28000₹280000
हैदराबाद₹2800₹28000₹280000
केरल₹2800₹28000₹280000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को घरेलू मांग कम होने के कारण चांदी की कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं। हालांकि, चांदी की कीमत 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजारों में हाजिर 70.43 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

प्रतिभागियों के सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मंगलवार को 4,058 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 4,058 रुपये यानी 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.99 प्रतिशत टूटकर 69.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इस बीच, कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि चांदी की कीमत 70.5 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही, क्योंकि व्यापारियों ने अमेरिका के महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के जारी होने और फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्क रुख अपनाया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव आया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article