बिजनेस

चांदी का भाव आज का 8 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, लुढ़के या बढ़े, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 March 2026: चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। कभी बढ़ जाती है तो कभी घट जाती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day or Mahila Diwas) पर चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day or Mahila Diwas) पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,68,569 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 2,68,285 रुपये किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,60,273 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किये जाने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी भी फिसलकर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 3,256 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,208 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजारों में भी तेजी का रुख रहा, जहां न्यूयॉर्क में कॉमेक्स चांदी वायदा भाव 1.63 प्रतिशत बढ़कर 83.58 डॉलर प्रति औंस था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि हाल ही में कीमती धातु की कीमतों में तेज उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, भले ही वैश्विक रुझान मिश्रित रहे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, नए सिरे से सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग के कारण सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन जारी है। हालांकि, मुनाफावसूली से घरेलू बाजारों में बढ़त सीमित रही।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के तौर पर नई खरीदारी करने से चांदी की कीमतों को समर्थन मिला है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article