बिजनेस

चांदी का भाव आज का 31 दिसंबर 2025: साल के आखिरी दिन रेट में भारी गिरावट, जानें पटना से मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी ढ़ाई लाख रुपये प्रति किलो के पार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 31 December 2025 : चांदी की कीमतों में इस समय जोरदार तेजी देखने को मिल रही है और यह लगातार नए रिकॉर्ड स्तर छू रही है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी हो रही है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत घटकर 2,32,329 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। दोपहर तक घटकर यह 229433 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,30,420 रुपये किलो हो गया। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर चांदी कीमत 17000 रुपये गिरकर 2,34,000 रुपये पर पहुंच गई है। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,580₹25,800₹2,58,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुड़गांव₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,580₹25,800₹2,58,000
केरल₹2,580₹25,800₹2,58,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये उछलकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 3.72 डॉलर यानी 5.15 प्रतिशत बढ़कर 75.85 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वायदा बाजार में चांदी

वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2,34,019 रुपये प्रति किलोग्राम रही। रिकॉर्ड ऊंचाई पर आक्रामक मुनाफावसूली के कारण भारी गिरावट के बाद कारोबारियों की फिर से लिवाली से चांदी के वायदा भाव में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च, 2026 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 9,590 रुपये यानी 4.27 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,34,019 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 11,915 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोमवार को चांदी 14,387 रुपये यानी 6 प्रतिशत बढ़कर 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। बाद में, निवेशकों की भारी मुनाफावसूली से कीमत 15,358 रुपये यानी 6.40 प्रतिशत टूटकर 2,24,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर लिवाली उभरने से चांदी वायदा कीमत में भी उछाल आया। मार्च 2026 अनुबंध वाले चांदी की कीमत 3.44 डॉलर यानी लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 73.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। सोमवार को, विदेशी कारोबार में चांदी 82.67 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। उसके बाद यह 6.73 यानी 8.73 प्रतिशत टूटकर 70.46 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाजार सूत्रों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक मांग और वैश्विक कीमतों में तेजी से स्थानीय बाजार में चांदी को बढ़ावा मिला। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद, चांदी को ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतों और मजबूत औद्योगिक मांग (खासकर सौर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा) से समर्थन मिल रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोमवार को चांदी की कीमतें बढ़ीं, जो पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद स्थिर हो गईं, क्योंकि कारोबारियों ने जोरदार मुनाफावसूली के बाद अपने सौदों की कमी को पूरा किया। रिकॉर्ड उच्च स्तर से तेज गिरावट के बाद फिर से यह उछाल आया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article