बिजनेस

चांदी का भाव आज का 29 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 March 2026: मिडिल ईस्ट में के चल रहे जंग के बीच चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 11,250 रुपये लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव गिरकर 2,27,750 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,27,954 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,21,647 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,45,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000
पटना₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
मेरठ₹2,45,000
कानपुर₹2,45,000
अयोध्या₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लुधियाना₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,45,000
इंदौर₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
वडोदरा₹2,45,000
सूरत₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
नागपुर₹2,45,000
नासिक₹2,45,000
बैंगलोर₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,50,000
कटक₹2,50,000
केरल₹2,50,000
रायपुर₹2,45,000
हैदराबाद₹2,50,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई। चांदी 11,250 रुपये लुढ़ककर 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 11,250 रुपये यानी करीब 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो बुधवार को बाजार बंद होने के समय 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम थी। राम नवमी के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस पर थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 6,911 रुपये उछलकर 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई महीने में आपूर्ति वाले चांदी की कीमत 6,911 रुपये यानी 3.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,785 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। गुरुवार को शाम के सत्र में चांदी वायदा 14,960 रुपये यानी 6.37 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,19,874 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। रामनवमी के अवसर पर कॉमोडिटी बाजार गुरुवार को सुबह के सत्र में बंद रहे थे और शाम के सत्र में कारोबार के लिए खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स (कॉमोडिटी बाजार) में मई कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का वायदा भाव 2.02 डॉलर यानी तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा फिलहाल टलने से निवेशकों का भरोसा लौटने से चांदी के भाव में तेजी आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा मुताबिक ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर सैन्य हमलों को 10 दिनों के लिए रोकने के फैसले से चांदी की कीमतों में सुधार आया है। हालांकि, शांति वार्ता को ईरान द्वारा खारिज किए जाने के बाद ट्रंप की कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी ने कीमती धातुओं की तेजी पर अंकुश लगाया। उनके अनुसार, चांदी फिलहाल 66 डॉलर प्रति औंस (करीब2.19 लाख रुपये प्रति किलो) के प्रमुख समर्थन स्तर से ऊपर बनी हुई है और निकट भविष्य में इसके 66-75 डॉलर के दायरे में रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article