बिजनेस

चांदी का भाव आज का 27 मई 2026: 3300 रुपये टूटी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद बढ़ोतरी शुरू हो गई लेकिन दोपहर से फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 3,300 रुपये टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी करीब 3 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.89% घटकर यानी 5111 रुपये गिरावट के साथ 2,65,517 रुपये किलो हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 2,70,628 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,66,213 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,61,710 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,60,917 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1 किलोग्राम पर 2,73,000 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले सत्र में यह 1 किलोग्राम पर 2,71,000 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत से थोड़ा अधिक गिरकर 76.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 4,947 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,769 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4,947 रुपये यानी 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,71,769 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.01 प्रतिशत की हानि के साथ 76.51 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि किसी संभावित समझौते की दिशा में कोई भी प्रगति ऊर्जा बाजार में तनाव को कम कर सकती है और महंगाई की चिंताओं को दूर कर सकती है, जिससे कीमती धातुओं के लिए ज्यादा अनुकूल माहौल बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके विपरीत, बातचीत में कोई भी रुकावट ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई के डर को फिर से जगा सकती है, जिससे सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें और मजबूत होंगी और सोने-चांदी की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक LKP सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अब आने वाले यूएस कोर पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर्स (PCE) महंगाई और GDP के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो नजदीकी भविष्य में फेडरल रिजर्व की उम्मीदों और बुलियन की चाल पर काफी असर डाल सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article