बिजनेस

चांदी का भाव आज का 27 फरवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 February 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उलटपुलट जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 February 2026 : चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 2,500 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रही। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 2.58% बढ़कर यानी 6700 रुपये चढ़कर 2,66,369 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,59,669 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,60,667 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 267900 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,66,700 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,950₹29,500₹2,95,000
कटक₹2,950₹29,500₹2,95,000
केरल₹2,950₹29,500₹2,95,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,400 रुपये घटकर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 7,400 रुपये या करीब 3 प्रतिशत घटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। इसका पिछला बंद स्तर 2,77,900 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.91 डॉलर या 2.15 प्रतिशत टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

वायदा बाजार में चांदी की कीमत गुरुवार को 3,264 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,052 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,264 रुपये या 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,65,052 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 1,058 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स बाजार में चांदी 0.14 प्रतिशत टूटकर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों गिरे दाम

कारोबारियों ने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख और सप्ताह की शुरुआत में कीमतों के तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हल्की मुनाफावसूली की वजह से हुई। मजबूत डॉलर ने सर्राफा में निवेश की दिलचस्पी को और कम कर दिया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में प्रतिभागियों द्वारा की गई बिकवाली चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article