बिजनेस

चांदी का भाव आज का 23 फरवरी 2026: रेट में जबरदस्त उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 February 2026: इन दिनों चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 February 2026 : चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। पिछले दिन 2,64,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.69% बढ़कर यानी 11863 रुपये चढ़कर 2,64,807 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,52,944 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.79 या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 86.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी आज 25000 रुपये बढ़कर 3,00,000 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,75,000 रुपये प्रति किलो थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,50,314 रुपये किलो थी, जो दोपहर तक बढ़कर 2,65,550 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,64,075 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹3,000₹30,000₹3,00,000
मुंबई₹3,000₹30,000₹3,00,000
कोलकाता₹3,000₹30,000₹3,00,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹3,000₹30,000₹3,00,000
लखनऊ₹3,000₹30,000₹3,00,000
अयोध्या₹3,000₹30,000₹3,00,000
कानपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
मेरठ₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुरुग्राम₹3,000₹30,000₹3,00,000
चंडीगढ़₹3,000₹30,000₹3,00,000
गाजियाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
नोएडा₹3,000₹30,000₹3,00,000
जयपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
लुधियाना₹3,000₹30,000₹3,00,000
गुवाहाटी₹3,000₹30,000₹3,00,000
इंदौर₹3,000₹30,000₹3,00,000
अहमदाबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
वडोदरा₹3,000₹30,000₹3,00,000
सूरत₹3,000₹30,000₹3,00,000
नागपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
पुणे₹3,000₹30,000₹3,00,000
नासिक₹3,000₹30,000₹3,00,000
बैंगलोर₹3,000₹30,000₹3,00,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹3,000₹30,000₹3,00,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या था चांदी का भाव

भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूत वैश्विक रुख के बीच चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत उछलकर 80.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी के भाव में 4,375 रुपये की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 2,45,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में 1.8 प्रतिशत की तेजी देखी गई और कुल 5,975 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजार में COMEX पर चांदी वायदा लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ 1.23 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत चढ़कर 78.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, कोटक सिक्योरिटीज के जिंस शोध विभाग की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चेनवाला ने बताया कि सोना 5,020 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया है। संभावित अमेरिका-ईरान तनाव की आशंकाओं के चलते चांदी भी 81 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खपत व्यय (PCE) मुद्रास्फीति, चौथी तिमाही के जीडीपी और फ्लैश पीएमआई जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क बने रहे।

वहीं लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि महीने की शुरुआत में आई तेज अस्थिरता के बाद निवेशक गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं। उनका मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता निकट अवधि में बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग में इजाफा हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article