बिजनेस

चांदी का भाव आज का 21 अप्रैल 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 April 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 April 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (silver rate today) में उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.66% लुढ़क कर यानी 1656 रुपये गिरकर 2,50,889 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,52,545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 10000 रुपये घटकर 2,65,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,50,675 रुपये किलो थी, जो दोपहर तक 2,50,063 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,50,513 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,750₹27,500₹2,75,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कटक₹2,750₹27,500₹2,75,000
केरल₹2,750₹27,500₹2,75,000
रायपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
हैदराबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्ट की तरफ से ताजा खरीदारी आने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को चांदी 4,300 रुपये चढ़कर 2.57 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 4,300 रुपये उछलकर 2,57,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई, जो शुक्रवार को 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 1.35 प्रतिशत गिरकर 79.71 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

सटोरियों के स्तर पर सौदे कम करने से सोमवार को चांदी का वायदा भाव 5,175 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट 5,175 रुपये यानी 2.01 प्रतिशत गिरकर 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.54 प्रतिशत गिरकर 79.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं, जो सप्ताहांत में बदले भू-राजनीतिक और वैश्विक आर्थिक हालात का संकेत है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव तेजी से बढ़ा है। ईरान ने इसे फिर से खोलने के 24 घंटे के भीतर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया, जबकि अमेरिका ने प्रतिबंधों को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया। इन घटनाओं से युद्धविराम की स्थिरता और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसके चलते ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है, डॉलर मजबूत हुआ है और कीमती धातुओं पर दबाव आया है। इस सप्ताह निवेशकों की नजर वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर बनी रहेगी।

वहीं, कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध प्रमुख कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अमेरिकी खुदरा बिक्री, आवास बिक्री, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और उपभोक्ता विश्वास से जुड़े आंकड़ों पर ध्यान देंगे। इसके अलावा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के पीएमआई डेटा और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नामित प्रमुख केविन वॉर्श की अमेरिकी संसद में गवाही भी बाजार की दिशा तय करने में अहम होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ता है, तो सोने और चांदी की कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।

विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और अपने सौदों में कटौती करने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article