बिजनेस

चांदी का भाव आज का 2 जनवरी 2026: नए साल के दूसरे दिन क्या रही चांदी की कीमत, जानें अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों नए-नए रिकॉर्ड बने थे। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 January 2026 : हाल के दिनों चांदी की कीमतों लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्तर को छू रही थी, हालांकि कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत घटकर 2,29,250 रुपये किलो हो गई थी। जो दोपहर तक बढ़कर 234906 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,34,550 रुपये किलो हो गई। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी भी 3.06 डॉलर यानी 4.28 प्रतिशत बढ़कर 74.52 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 29 दिसंबर को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,420₹24,200₹2,42,000
मुंबई₹2,420₹24,200₹2,42,000
कोलकाता₹2,420₹24,200₹2,42,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,420₹24,200₹2,42,000
लखनऊ₹2,420₹24,200₹2,42,000
मेरठ₹2,420₹24,200₹2,42,000
कानपुर₹2,420₹24,200₹2,42,000
अयोध्या₹2,420₹24,200₹2,42,000
गाजियाबाद₹2,420₹24,200₹2,42,000
नोएडा₹2,420₹24,200₹2,42,000
चंडीगढ़₹2,420₹24,200₹2,42,000
गुड़गांव₹2,420₹24,200₹2,42,000
जयपुर₹2,420₹24,200₹2,42,000
अहमदाबाद₹2,420₹24,200₹2,42,000
पुणे₹2,420₹24,200₹2,42,000
लुधियाना₹2,420₹24,200₹2,42,000
गुवाहाटी₹2,420₹24,200₹2,42,000
इंदौर₹2,420₹24,200₹2,42,000
बैंगलोर₹2,420₹24,200₹2,42,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,420₹24,200₹2,42,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 1,600 रुपये टूटकर 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रही, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बीते वर्ष के दौरान सोने और चांदी दोनों में तेजी शानदार रही। सोने ने 73.45 प्रतिशत का लाभ दिया। इस बीच, चांदी ने लगभग 164 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोने से बेहतर प्रदर्शन किया।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा बाजार में चांदी ने भी नए साल की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन तेजी कायम नहीं रह पायी और नुकसान में चली गयी। मार्च महीने में डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 450 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 2,35,251 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 13,211 लॉट के लिए कारोबार हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 29 दिसंबर को यह 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंची थी।

विदेशी कारोबार में चांदी वायदा भी 7.33 डॉलर यानी 9.37 प्रतिशत गिरकर 70.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। 29 दिसंबर को चांदी 82.67 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था। इस बीच, नए साल की छुट्टी के कारण बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे, जिससे बहुमूल्य धातुओं के लिए संकेत कम थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

परिदृश्य के संदर्भ में, मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वर्ष 2026 में, सोने और चांदी की कीमतों के लिए मुख्य उत्प्रेरक वृहद आर्थिक आंकड़े, मौद्रिक और भू-राजनीतिक तत्वों का मिश्रण होगा। इसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दर को लेकर उम्मीदें, डॉलर की मजबूती या उसकी कमजोरी शामिल हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए नियंत्रण से भी वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ने और निकट अवधि में सर्राफा कीमतों को दिशा तय होने की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article