बिजनेस

चांदी का भाव आज का 19 जनवरी 2026: फिर ऑल टाइम हाई, 3 लाख के पार, जानें पटना से मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। हाल के दिनों में चांदी ने कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन बन रहे नए-नए रिकॉर्ड पर ब्रेक लग गया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव क्या है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 January 2026 : हाल के दिनों में चांदी की कीमतों ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन अब इसमें ठहराव देखने को मिला था। लेकिन आज फिर नया रिकॉर्ड बन गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी मार्च वायदा भाव 13,550 से अधिक यानी करीब 5% बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। चांदी के वायदा भाव में पिछले सप्ताह के दौरान करीब 14 प्रतिशत या 35,037 रुपये की तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी की वायदा कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह चांदी में 9.2 अमेरिकी डॉलर या 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव बढ़कर 3,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,81,890 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,93,650 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 2,93,975 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹3,050₹30,500₹3,05,000
पटना₹3,050₹30,500₹3,05,000
मुंबई₹3,050₹30,500₹3,05,000
कोलकाता₹3,050₹30,500₹3,05,000
चेन्नई₹3,180₹31,800₹3,18,000
लखनऊ₹3,050₹30,500₹3,05,000
मेरठ₹3,050₹30,500₹3,05,000
कानपुर₹3,050₹30,500₹3,05,000
अयोध्या₹3,050₹30,500₹3,05,000
गाजियाबाद₹3,050₹30,500₹3,05,000
नोएडा₹3,050₹30,500₹3,05,000
चंडीगढ़₹3,050₹30,500₹3,05,000
गुरुग्राम₹3,050₹30,500₹3,05,000
जयपुर₹3,050₹30,500₹3,05,000
अहमदाबाद₹3,050₹30,500₹3,05,000
पुणे₹3,050₹30,500₹3,05,000
लुधियाना₹3,050₹30,500₹3,05,000
गुवाहाटी₹3,050₹30,500₹3,05,000
इंदौर₹3,050₹30,500₹3,05,000
सूरत₹3,050₹30,500₹3,05,000
बैंगलोर₹3,050₹30,500₹3,05,000
भुवनेश्वर₹3,180₹31,800₹3,18,000
केरल₹3,180₹31,800₹3,18,000
रायपुर₹3,050₹30,500₹3,05,000
हैदराबाद₹3,180₹31,800₹3,18,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में लगातार छठे दिन रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। चांदी 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को इसका बंद भाव 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी के चलते चांदी में यह तेज उछाल दर्ज किया गया। कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बावजूद औद्योगिक मांग मजबूत बने रहने से चांदी की कीमतें सहारा पा रही हैं। बीते छह सत्रों में चांदी 20.16 प्रतिशत यानी 49,100 रुपये महंगी हो चुकी है। आठ जनवरी को इसकी कीमत 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चांदी लगातार दूसरे साल सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अब तक 22.4 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.26 प्रतिशत या 2.08 डॉलर गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले चांदी 93.57 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन द्वारा चांदी और अन्य आवश्यक धातुओं पर आयात शुल्क से बचने के संकेत मिलने के बाद कीमतों में लगभग आठ प्रतिशत की तेज गिरावट आई और यह दिन के निचले स्तर 86.30 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई। कॉमेक्स बाजार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी के अनुबंध 1.93 डॉलर या 2.10 प्रतिशत टूटकर 90.41 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। बुधवार को ये 93.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे।

चांदी का वायदा भाव

शुक्रवार को चांदी के वायदा भाव में पांच सत्रों से जारी रिकॉर्ड तेजी पर विराम लग गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 4,027 रुपये या 1.38 प्रतिशत गिरकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस दौरान करीब 9,890 लॉट का कारोबार हुआ। गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 2,92,960 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article