बिजनेस

चांदी का भाव आज का 18 फरवरी 2026: रेट में फिर उठापटक, बढ़े या घटे, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 February 2026: चांदी की कीमतों लगातार गिरावट हो रही है। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। लेकिन हाल के दिनों में कीमतों में अधिकतर गिरावट हुई। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 6.46% यानी 14779 रुपये बढ़कर 2,43,562 रुपये किलो हो गया। कल करीब 11000 रुपये लुढ़कर गिरकर 2,28,783 रुपये किलो हो गया था। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.06 डॉलर या तीन प्रतिशत बढ़कर 75.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत में आज 5000 रुपये की गिराकर 2,55,000 रुपये किलो हो गई। मंगलवार को 8000 रुपये लुढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई थी। तीन दिनों में 19000 रुपये की गिरावट हुई। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,32,955 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,37,039 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,36,798 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,649₹26,490₹2,64,900
चंडीगढ़₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
नोएडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,550₹25,500₹2,55,000
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,649₹26,490₹2,64,900
कटक₹2,649₹26,490₹2,64,900
केरल₹2,649₹26,490₹2,64,900
रायपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक की गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सुस्त मांग की वजह से चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत सोमवार के बंद स्तर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 5,000 रुपये या दो प्रतिशत घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.65 डॉलर या 2.15 प्रतिशत घटकर 74.96 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर वैश्विक रुख तथा प्रमुख एशियाई बाजारों में छुट्टियों के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ 2.33 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 6,330 रुपये यानी 2.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,561 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,820 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स चांदी वायदा 3.56 डॉलर या 4.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.39 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक, कावेरी मोरे ने कहा कि मंगलवार को चांदी की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि एशियाई बाजार की छुट्टियों के कारण कम नकदी प्रवाह और अमेरिका में महंगाई दर के नरम आंकड़ों ने भविष्य में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article