बिजनेस

चांदी का भाव आज का 13 मई 2026: रेट में 20500 रुपये उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 May 2026 : पश्चिम एशिया बढ़ते तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 20,500 रुपये बढ़कर 2,97,500 रुपये प्रति किलो हो गई, जो कल 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात 8 बजे तक 7.63% उछलकर यानी 21279 रुपये चढ़कर के साथ 3,00,341 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,79,062 रुपये किलो पर बंद हुआ था। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,64,867 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 286850 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को 2,87,720 रुपये किलो हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 20,000 रुपये बढ़कर 3,10,000 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी एक प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 87.45 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹3,100₹31,000₹3,10,000
मुंबई₹3,100₹31,000₹3,10,000
कोलकाता₹3,100₹31,000₹3,10,000
चेन्नई₹3,001₹30,010₹3,00,100
पटना₹3,100₹31,000₹3,10,000
लखनऊ₹3,100₹31,000₹3,10,000
मेरठ₹3,100₹31,000₹3,10,000
अयोध्या₹3,100₹31,000₹3,10,000
कानपुर₹3,100₹31,000₹3,10,000
गाजियाबाद₹3,100₹31,000₹3,10,000
नोएडा₹3,100₹31,000₹3,10,000
गुरुग्राम₹3,100₹31,000₹3,10,000
चंडीगढ़₹3,100₹31,000₹3,10,000
जयपुर₹3,100₹31,000₹3,10,000
लुधियाना₹3,100₹31,000₹3,10,000
गुवाहाटी₹3,100₹31,000₹3,10,000
इंदौर₹3,100₹31,000₹3,10,000
अहमदाबाद₹3,100₹31,000₹3,10,000
वडोदरा₹3,100₹31,000₹3,10,000
सूरत₹3,100₹31,000₹3,10,000
पुणे₹3,100₹31,000₹3,10,000
नागपुर₹3,100₹31,000₹3,10,000
नासिक₹3,100₹31,000₹3,10,000
बैंगलोर₹3,100₹31,000₹3,10,000
भुवनेश्वर₹3,001₹30,010₹3,00,100
कटक₹3,001₹30,010₹3,00,100
केरल₹3,001₹30,010₹3,00,100
रायपुर₹3,100₹31,000₹3,10,000
हैदराबाद₹3,001₹30,010₹3,00,100

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट और लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों में मजबूत रुझान रहा। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में भी 12,000 रुपये, या 4.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। एसोसिएशन के अनुसार, पिछली कारोबारी सत्र में यह सफेद धातु 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 3.04 प्रतिशत गिरकर 83.49 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी वायदा का भाव

पश्चिम एशिया संकट के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.79 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 751 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,79,062 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.27 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक Lemonn Markets Desk के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, क्योंकि निवेशक वाशिंगटन और तेहरान के बीच संबंधों की जटिल स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे, और साथ ही अमेरिका के प्रमुख मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article