बिजनेस

चांदी का भाव आज का 13 मार्च 2026: फिर गिरे रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.06% घटकर यानी 2827 रुपये गिरावट के साथ 2,65,135 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन 268491 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 10,000 रुपये लुढ़कर 2,80,000 रुपये किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,68,301 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,59,951 रुपये किलो हो गई। फिर शाम में बाजार बंद होने तक 2,60,488 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

मजबूत वैश्विक रुख और पश्चिम एशिया संकट के बढ़ने के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गई। बुधवार को यह 4,275 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.25 डॉलर या 1.47 प्रतिशत बढ़कर 86.99 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,73,240 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4,749 रुपये या 1.77 प्रतिशत चढ़कर 2,73,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 5,924 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.79 डॉलर या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.53 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिका से वृहद आर्थिक संकेतों पर नजर रखने के बीच चांदी उल्टी दिशा में चले गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, जो डॉलर के मजबूत होने और महंगाई की लगातार चिंताओं के बीच मामूली गिरावट को दर्शाता है, जबकि चांदी में मजबूती दिखी क्योंकि कारोबारियों ने अमेरिका-ईरान की स्थिति से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच संभावित खरीदारी के मौकों पर प्रतिक्रिया दिखाई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशकों का मानना है कि ताजा अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) महंगाई रिपोर्ट अभी तक करीब दो सप्ताह पहले पश्चिम एशिया संघर्ष के बढ़ने के बाद ईंधन की कीमतों में हालिया उछाल को पूरी तरह से नहीं दिखाती है। गांधी ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा कीमतों और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के संयोजन ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को बढ़ाया और डॉलर को समर्थन दिया, जिससे चांदी के लिए मुश्किलें पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि लगातार कीमतों के दबाव से बड़े केन्द्रीय बैंक मौद्रिक ढील को लेकर सतर्क रह सकते हैं, जिससे कीमती धातुओं पर अल्पावधिक दबाव बढ़ सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article