बिजनेस

किसानों के लिए खुशखबरी! खरीफ फसलों की नई MSP को कैबिनेट की मंजूरी, जानें अब क्या मिलेंगे रेट

यह है कि नई दरें फसलों की उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक रखी गई हैं। सरकार ने 2019 में जो नीति बनाई थी, यह फैसला उसी का हिस्सा है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और बेहतर रिटर्न मिलना सुनिश्चित हो सके।

Image

MSP

केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों की आय को मजबूती देने के लिए मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों की नई एमएसपी (MSP) को हरी झंडी दे दी है। यह फैसला कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। इस निर्णय से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि अनुमान है कि इसके जरिए उन्हें लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

सरकार के मुताबिक, सालाना आधार पर करीब 824.41 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद होने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नई दरें फसलों की उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक रखी गई हैं। सरकार ने 2019 में जो नीति बनाई थी, यह फैसला उसी का हिस्सा है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और बेहतर रिटर्न मिलना सुनिश्चित हो सके।

खरीफ फसलों का MSP

क्र.सं.फसलMSP 2026-27 (₹/क्विंग्टल)उत्पादन लागत (₹)लागत पर लाभ (%)MSP 2025-26 (₹)2025-26 के मुकाबले वृद्धि (₹)
1.धान (Paddy)
सामान्य2441162750%236972
ग्रेड ए2461--238972
2.ज्वार (Jowar)
हाइब्रिड4023268250%3699324
मालदंडी4073--3749324
3.बाजरा (Bajra)2900185856%2775125
4.रागी (Ragi)5205347050%4886319

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में खरीफ मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए फसलों की एमएसपी (MSP) पर मुहर लगा दी गई है। इस फैसले के तहत धान की कीमतों में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब 'सामान्य' धान का भाव 2,441 रुपये और 'A-ग्रेड' धान का भाव 2,461 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, सरकार इस सीजन में लगभग 824.41 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद करेगी, जिससे किसानों को सीधे तौर पर करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये का भुगतान होने की उम्मीद है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि एमएसपी की ये नई दरें उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक हैं। यह कदम साल 2019 में निर्धारित उस नीति के अनुरूप है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज पर बेहतर और लाभकारी रिटर्न सुनिश्चित करना है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article