बिजनेस

इस शख्स पर होगी Byju's की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी, Tata के लिए कर चुका है खास काम

Arjun Mohan Byju India's New CEO: अर्जुन मोहन की तो वे एक अनुभवी प्रोफेशनल हैं। लिंक्डइन के अनुसार अर्जुन एजुकेशन कंपनी अपग्रेड के सीईओ रहे हैं। साथ ही वे टाटा संस में सेंट्रल कैडर (टीएएस मैनेजर) रहे हैं। वे टाटा ग्रुप की टाइटन में नेशनल सेल्स एंड ऑपरेशंस मैनेजर भी रहे हैं।

Image

अर्जुन मोहन बायजू (भारत) के नए सीईओ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन मोहन बने बायजूस के सीईओ
  • टाटा के लिए कर चुके हैं काम
  • कई सेक्टरों का है अनुभव

Arjun Mohan Byju India's New CEO: टॉप लेवल पर बदलाव करते हुए समस्याओं से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजू (Byju) ने मृणाल मोहित (Mrinal Mohit) की जगह अर्जुन मोहन (Arjun Mohan) को अपना चीफ एग्जीक्यूटिव, भारत (India CEO) किया है। मोहित कंपनी में लगभग 10 साल बिताने के बाद इसे छोड़ने जा रहे हैं। वह संस्थापक बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) के करीबी लेफ्टिनेंट रहे हैं।

टाटा के लिए कर चुके हैं काम

बात करें अर्जुन मोहन की तो वे एक अनुभवी प्रोफेशनल हैं। लिंक्डइन के अनुसार अर्जुन एजुकेशन कंपनी अपग्रेड के सीईओ रहे हैं। साथ ही वे टाटा संस में सेंट्रल कैडर (टीएएस मैनेजर) रहे हैं। वे टाटा ग्रुप की टाइटन में नेशनल सेल्स एंड ऑपरेशंस मैनेजर भी रहे हैं।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन मोहन को ऐसे समय पर सीईओ नियुक्त किया गया है, जब कंपनी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपने कारोबार को पुनर्गठित कर रही है। अर्जुन का अधिकांश अनुभव सेल्स, मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में रहा है।

किन बड़ी कंपनियों में किया काम

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों में काम किया है। इनमें एड-टेक (अपग्रेड और बायजू), फैशन (टाइटन), ऑटोमोटिव (टाटा मोटर्स), रियल्टी (टीआरआईएल) और इलेक्ट्रॉनिक्स (मेंटर ग्राफिक्स) शामिल हैं।

लोन चुकाने का प्लान

ईटी की ही एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार बायजूस अपनी सब्सिडियरी कंपनियों ग्रेट लर्निंग और एपिक को 2021 में जुटाए गए 1.2 बिलियन डॉलर (9972 करोड़ रु) के टर्म लोन बी को चुकाने की योजना के तहत बेचने की प्लानिंग कर रही है।

मोहन, जो हाल के हफ्तों से रवींद्रन के साथ काम कर रहे हैं, शुरुआत में फर्म के इंटरनेशनल बिजनेस को संभाल रहे थे। बायजूस में कई बदलावों के बीच उन्हें भारत के सीईओ का पद दिया गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article