बजट 2026

Budget 2024: 10 लाख रु तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री, सैलरी वालों को बजट से बड़ी उम्मीद

Tax Exemptions For Salaried Employees: टैक्स से संबंधित जो भी बदलाव होगा, वो नई टैक्स रिजीम में ही होगा। पुरानी टैक्स रिजीम में बदलाव की संभावना कम है। यानी अगर 10 लाख रु तक की इनकम पर टैक्स से छूट मिलती है तो ये नई टैक्स रिजीम में ही होगा।

Image

वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए टैक्स छूट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्स फ्री इनकम लिमिट बढ़ सकती है
  • 10 लाख तक की आय हो सकता है टैक्स फ्री
  • नई टैक्स रिजीम में हो सकता है बदलाव

Tax Exemptions For Salaried Employees: 1 फरवरी 2024 का बजट (Budget 2024) इस साल के आम चुनाव से पहले एक अंतरिम बजट होगा। हर बार टैक्सपेयर्स को बजट से बड़ी उम्मीदें होती हैं। इस बार भी टैक्सपेयर्स टैक्स में राहत की उम्मीद कर रहे हैं। आम चुनावों से पहले आने वाले इस बजट में टैक्स पर राहत मिले, इस संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है। हर साल की तरह, सैलरी पाने वाले लोग पुरानी और नई दोनों टैक्स रिजीम के तहत बेसिक छूट लिमिट में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। सैलरी क्लास वर्ग ये भी चाहेगा कि एचआरए (हाउस रेंट अलाउंट) छूट, होम लोन ब्याज में कटौती और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में कटौती जैसी प्रमुख टैक्स छूट को भी नए टैक्स रिजीम के तहत शामिल किया जाए।

ये भी पढ़ें -

2019 के बजट में हुआ था बड़ा ऐलान

देखा गया है कि सरकारें अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं करती हैं। लेकिन इस बार टैक्सपेयर्स के लिए कुछ रियायतों का ऐलान किया जाए, इसकी उम्मीद बरकरार है। असल में मौजूदा सरकार 2019 में ऐसा कर चुकी है। 2019 के अंतरिम बजट में सरकार ने 5 लाख रुपये तक की आय वालों के लिए टैक्स छूट ऐलान कर दिया था।

इसके नतीजे में हुआ ये कि 7 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को भी स्टैंडर्ड डिडक्शन सहित 2 लाख रुपये की कटौती का दावा करने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। बजट में 10 लाख रु तक की इनकम को टैक्स फ्री किया जा सकता है।

केवल नई टैक्स रिजीम

हालांकि अनुमान है कि टैक्स से संबंधित जो भी बदलाव होगा, वो नई टैक्स रिजीम में ही होगा। पुरानी टैक्स रिजीम में बदलाव की संभावना कम है। यानी अगर 10 लाख रु तक की इनकम पर टैक्स से छूट मिलती है तो ये नई टैक्स रिजीम में ही होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article