Mukesh Ambani & Gautam Adani: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन हैं। भारत में उन्हें टक्कर देने वाला कोई है तो वे अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) हैं। फिलहाल अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी भी हैं। मगर अडानी ने 2022 में अंबानी को दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया था। अब फिर से अडानी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ रही है, जिससे देश के दो सबसे अमीर लोगों के बीच दौलत का फासला कम हो गया है। इतना ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी अंबानी से केवल दो पायदान पीछे रह गए हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार इस समय अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि अडानी 14वें नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें -
कितना रह गया फासला
ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस समय अंबानी की नेटवर्थ 8 लाख करोड़ रु है, जबकि अडानी 7.48 लाख करोड़ रु के मालिक हैं। यानी दोनों के बीच फासला लगभग 52000 करोड़ रु का है। 2024 में अब तक अडानी की नेटवर्थ करीब 47000 करोड़ रु बढ़ी है, जबकि अंबानी को 829 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।
सितंबर 2022 में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। तब उनकी दौलत 12.81 लाख करोड़ रु या 154 अरब डॉलर हो गई थी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अडानी को फायदा
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग केस को सीबीआई को ट्रांसफर करने से मना कर दिया था। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी और ग्रुप की मार्केट कैपिटल 15 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई थी।
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल इस समय 17.63 लाख करोड़ रु और जियो फाइनेंशियल की मार्केट कैपिटल 1.53 लाख करोड़ रु है।
