बिजनेस

Stocks To Buy: लेमन ट्री और गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स में कमाई का मौका, 200 रु से कम है दोनों का रेट, चेक करें शेयर टार्गेट

Gujarat Ambuja Exports & Lemon Tree Hotel: आनंद राठी ने गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स को 174 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर का मौजूदा प्राइस 147 रुपये (करीब सवा 3 बजे) है।

Image

गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स और लेमन ट्री होटल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लेमन ट्री और गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स के लिए BUY कॉल
  • 200 रु से सस्ते हैं दोनों शेयर
  • 28 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद

Gujarat Ambuja Exports & Lemon Tree Hotel: सोमवार के कारोबार में लेमन ट्री होटल्स के शेयर में BSE पर 1.4 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स के शेयर में करीब 3 फीसदी की मजबूती दिख रही है। इन दोनों शेयरों में आगे कमाई का मौका हो सकता है। दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने इनके शेयर खरीदने की सलाह दी है। खास बात ये है कि इन दोनों शेयरों की कीमत 200 रु से कम है। आगे जानिए शेयरों का टार्गेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels Share Price Target)

मोतीलाल ओसवाल ने लेमन ट्री होटल्स को 170 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड के शेयर का मौजूदा प्राइस 132.50 रुपये (करीब सवा 3 बजे) है। इस हिसाब से ये शेयर मौजूदा भाव से 28.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स (Gujarat Ambuja Exports Share Price Target)

आनंद राठी ने गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स को 174 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर का मौजूदा प्राइस 147 रुपये (करीब सवा 3 बजे) है। इस हिसाब इस शेयर से 18 फीसदी से अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article