बिजनेस

Grasim Target: ग्रासिम के शेयर के लिए 3058 रु का टार्गेट, आदित्य बिड़ला ग्रुप की है कंपनी, जानें कितने रिटर्न की है उम्मीद

Grasim Share Price Target: ग्रासिम के लिए ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल की ऋतु शर्मा ने अपनी राय पेश की है। उन्होंने ग्रासिम के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। शेयर के लिए 3058 रुपये का टार्गेट बताया गया है।

Image

ग्रासिम के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Grasim के शेयर खरीदने की सलाह
  • 3058 रु का है टार्गेट प्राइस
  • मिल सकता है 13.5 फीसदी रिटर्न

Grasim Share Price Target: सोमवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 2,690 रु पर लगभग फ्लैट रहा। बीते शुक्रवार को ये 2694.45 रु पर बंद हुआ था। ग्रासिम Aditya Birla Group की कंपनी है। ग्रासिम एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.81 लाख करोड़ रु है। बीते एक महीने से इसके शेयर में कोई खास मूवमेंट नहीं दिखी है। आगे शेयर में कैसी चाल दिख सकती है, जानते हैं ब्रोकरेज फर्म की राय।

ये भी पढ़ें -

ग्रासिम को खरीदने की सलाह (Grasim Share Target)

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में ग्रासिम के लिए ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल की ऋतु शर्मा ने अपनी राय पेश की है। उन्होंने ग्रासिम के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। शेयर के लिए 3058 रुपये का टार्गेट बताया गया है। इस टार्गेट के आधार पर ये शेयर 13.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में ग्रासिम का शेयर 1.65 फीसदी फिसला है
  • एक महीने में शेयर का निगेटिव रिटर्न 0.65 फीसदी रहा है
  • 6 महीने में ये 20.43 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 27.02 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 साल में 46.76 फीसदी रिटर्न दे चुका है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article