बिजनेस

Adani Wilmar Share: ब्रोकरेज फर्म ने दी अडानी विल्मर के शेयर खरीदने की सलाह, 455 रु का है टार्गेट

Adani Wilmar Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म NUVAMA ने अडानी विल्मर के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। BUY रेटिंग का मतलब है खरीदने की सलाह। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए 455 रु का टार्गेट दिया है। ये टार्गेट 12 महीने की अवधि के लिए है।

Image

अडानी विल्मर के शेयर खरीदने की सलाह

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी विल्मर के शेयर खरीदने की सलाह
  • 455 रु का दिया है टार्गेट
  • 12 महीनों में हासिल करेगा ये टार्गेट

Adani Wilmar Share Price Target: शुक्रवार को अडानी ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.85 रु या 0.55 फीसदी की मजबूती के साथ 336.05 रु पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान ये 342.75 रु तक गया, जबकि इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 422.55 रु रहा है। आगे शेयर के अच्छा रिटर्न देने की संभावना है। एक ब्रोकरेज फर्म ने अडानी विल्मर के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इसका टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितने टार्गेट के साथ खरीदें अडानी विल्मर के शेयर

ब्रोकरेज फर्म NUVAMA ने अडानी विल्मर के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। BUY रेटिंग का मतलब है खरीदने की सलाह। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए 455 रु का टार्गेट दिया है। ये टार्गेट 12 महीने की अवधि के लिए है।

जबकि शेयर का मौजूदा भाव 336.05 रु है। यानी ये मौजूदा स्तर से 35.4 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मौजूदा भाव पर अडानी विल्मर की मार्केट कैपिटल 43,675.70 करोड़ रु है।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिनों में ये शेयर 1.64 फीसदी गिरा है
  • एक महीने में शेयर में 2.4 फीसदी की कमजोरी आई है
  • 6 महीनों में इसका रिटर्न निगेटिव 7.53 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक ये 8.4 फीसदी फिसला है
  • वहीं इसके एक साल का रिटर्न निगेटिव 15.75 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article