बिजनेस

BPCL Share Price Target: भारत पेट्रोलियम पर आया कमाई का मौका? जानें ब्रोकरेज की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 8, 2024, 05:14 PM IST

BPCL Share Price Target: ET Now Swadesh ने BPCL Share को लेकर JP Morgan की राय की खास जानकारी दी है। BPCL Share को लेकर ब्रोकरेज हाउस JP Morgan ने इसमें आने वाले दिनों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Image

BPCL Share को लेकर ब्रोकरेज हाउस JP Morgan की राय।

Photo : iStock

BPCL Share Price Target: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में यदि BPCL Share (Bharat Petroleum Corporation Ltd) की बात करें तो इसमें उछाल देखा जा रहा है। यह शेयर अभी 455 के आसपास ट्रेड कर रहा है। BPCL Share को लेकर दिग्गज ब्रोकरेज JP Morgan ने अपनी राय दी है। उसनें इस शेयर में निवेश को लेकर टारगेट भी बताया है।

BPCL Share Price Target: 400 से 615 कर दिया टारगेट

ET Now Swadesh ने BPCL Share को लेकर JP Morgan की राय की खास जानकारी दी है। BPCL Share को लेकर ब्रोकरेज हाउस JP Morgan ने इसमें आने वाले दिनों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसने BPCL Share को लेकर Netural से Overweight अपग्रेड कर किया है। इसके साथ ही इसमें निवेश के लिए JP Morgan ने Share Price Target भी बताया है। JP Morgan के मुताबिक, अगर आप BPCL Share निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप 615 रुपये का टारगेट रख सकते हैं। ब्रोकरेज हाउस ने BPCL Share का पहले टारगेट 400 का दिया था जिसे अब बढ़ाकर 615 कर दिया है। इस टारगेट से उम्मीद जताई जा रही है कि इस शेयर में निवेश से बंपर कमाई का मौका हो सकता है।

BPCL डिविडेंड का पिछले 2 साल का इतिहास

अगर BPCL के डिविडेंड की करें तो BPCL ने पिछले साल 2023 में दो बार डिविडेंड दिया है। दिसंबर में उसने 21 रुपये और अगस्त में 4 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं साल 2022 में इस सरकारी कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था। तब उसने अगस्त में 6 रुपये और 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article