बिजनेस

Borana Weaves IPO: खुल गया बोराना वीव्स का IPO, GMP उड़ा रहा गर्दा ! बुधवार से Belrise Industries में पैसा लगाने का मौका

Borana Weaves IPO GMP: अनब्लीच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक निर्माता बोराना वीव्स का IPO आज मंगलवार 20 मई को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 205-216 रु रखा गया है। ऊपरी भाव पर, कंपनी पब्लिक इश्यू से ₹144.89 करोड़ जुटाना चाहती है। आईपीओ खुलने से पहले, बोराना वीव्स ने सोमवार, 19 मई को एंकर निवेशकों से सफलतापूर्वक ₹65.20 करोड़ जुटाए।

Image

खुल गया बोराना वीव्स का IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Borana Weaves का IPO खुला
  • जीएमपी चल रहा 63 रु
  • कल खुलेगा Belrise Industries का IPO

Borana Weaves IPO GMP: अनब्लीच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक निर्माता बोराना वीव्स का IPO आज मंगलवार 20 मई को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 205-216 रु रखा गया है। ऊपरी भाव पर, कंपनी पब्लिक इश्यू से ₹144.89 करोड़ जुटाना चाहती है। आईपीओ खुलने से पहले, बोराना वीव्स ने सोमवार, 19 मई को एंकर निवेशकों से सफलतापूर्वक ₹65.20 करोड़ जुटाए। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है और आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 63 रु चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

कब होगी Borana Weaves की लिस्टिंग

Borana Weaves के आईपीओ में लॉट साइज 69 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 69 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसकी लिस्टिंग 27 मई को होगी।

कल खुलेगा Belrise Industries IPO

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज 21 मई को अपना ₹2,150 करोड़ का IPO लॉन्च करेगी। आईपीओ 23 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 85-90 रु है।

बेलराइज इंडस्ट्रीज एक मेनबोर्ड आईपीओ शेयर है जिसे 28 मई, 2025 को बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका GMP इस समय 8 रु चल रहा है।

क्या है Belrise Industries का बिजनेस

1996 में शुरू की गयी बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रसिद्ध ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों में से एक है। ये दोपहिया, तिपहिया और 4-पहिया यात्री और पैसेंजर व्हीकल के लिए सुरक्षा-महत्वपूर्ण और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस की डायवर्सिफाइड रेंज पेश करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article