बिजनेस

बोराना वीव्स आईपीओ अलॉटमेंट जारी, ऐसे करें ऑनलाइन स्टेटस चेक; जानिए लिस्टिंग डेट और जीएमपी

बोराना वीव्स आईपीओ का अलॉटमेंट 24 मई को घोषित किया गया, जिसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 147.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका इश्यू प्राइस ₹216 प्रति शेयर तय किया गया था। निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस Kfin Technologies और NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹256 पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इश्यू प्राइस से ₹40 या 18.52% प्रीमियम पर है। बोराना वीव्स की लिस्टिंग 27 मई को NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर होगी।

Image

बोराना वीव्स आईपीओ अलॉटमेंट

बोराना वीव्स लिमिटेड आईपीओ का अलॉटमेंट लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज 24 मई को फाइनल हो गया है। यह आईपीओ 20 से 22 मई तक खुला था और इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जहां इसे कुल 147.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। 147.85 गुना सब्सक्रिप्शन ने इसे छोटे निवेशकों से लेकर बड़े संस्थानों तक की पहली पसंद बना दिया। ₹216 के इश्यू प्राइस पर आया यह आईपीओ अब ₹256 के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर चर्चा में है। लिस्टिंग की तारीख 27 मई तय की गई है। निवेशक अपना स्टेटस Kfin Technologies या NSE की वेबसाइट से ऑनलाइन जान सकते हैं।

कैसे चेक करें बोराना वीव्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस?

निवेशक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टेटस जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

Kfin Technologies की वेबसाइट पर जाएं - https://ipostatus.kfintech.com/

  • ड्रॉपडाउन से ‘Borana Weaves Ltd’ चुनें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर/डीमैट अकाउंट या पैन नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखेगी।

NSE की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं

बोराना वीव्स आईपीओ जीएमपी (ग्रेस मार्केट प्रीमियम) आज

मार्केट ऑब्जर्वर्स के मुताबिक, बोराना वीव्स के अनलिस्टेड शेयर्स आज ग्रे मार्केट में ₹256 पर ट्रेड हो रहे हैं, जो इसके इश्यू प्राइस ₹216 से ₹40 यानी लगभग 18.52% प्रीमियम पर है।

कब होगी लिस्टिंग?

बोराना वीव्स की लिस्टिंग 27 मई को NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर होगी।

आईपीओ की अन्य जानकारियां

  • इश्यू का साइज: 67.08 लाख शेयर्स (पूरी तरह फ्रेश इश्यू)
  • इश्यू प्राइस: ₹216 प्रति शेयर
  • मिनिमम लॉट साइज: 69 शेयर्स (₹14,145 का निवेश)

आईपीओ से फंड का उपयोग

आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (सूरत, गुजरात) स्थापित करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और जनरल कॉर्पोरेट कार्यों में करेगी।

कंपनी के चेयरमैन और एमडी मंगीलाल अंबालाल बोराना ने कहा, "हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं बीते वर्षों में मजबूत हुई हैं। यह आईपीओ हमारे एक्सपेंशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को मजबूती देगा।"

कंपनी की प्रोफाइल

2020 में स्थापित बोराना वीव्स लिमिटेड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक के उत्पादन में लगी हुई है, जो फैशन, ट्रेडिशनल टेक्सटाइल, होम डेकोर और इंटीरियर डिजाइन जैसे क्षेत्रों में उपयोग होता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article