Bluestone IPO GMP: ज्वैलरी ब्रांड ब्लूस्टोन ज्वैलरी लिमिटेड का IPO आज से प्राइमरी मार्केट में खुल गया है और 13 अगस्त 2025 तक इसमें निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इस IPO के लिए प्राइस बैंड ₹492 से ₹517 प्रति शेयर तय किया है। लेकिन ब्लूस्टोन ज्वैलरी के IPO को लेकर निवेशकों का जोश ठंडा पड़ता दिख रहा है। लॉन्च से पहले जहां इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹35 तक पहुंच गया था, वहीं अब यह फिसलकर सिर्फ 11 रह गया है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर जोरदार मुनाफे की उम्मीद फिलहाल कम होती दिख रही है।
कितना बड़ा है आईपीओ?
कंपनी का लक्ष्य इस ऑफर से कुल ₹1,540.65 करोड़ जुटाने का है। इसमें से ₹820 करोड़ नए शेयर जारी करके आएंगे और ₹720.65 करोड़ मौजूदा शेयरधारकों के शेयर बेचकर (OFS) जुटाए जाएंगे।ग्रे मार्केट में हाल
IPO खुलने से पहले ही ब्लूस्टोन के शेयर ग्रे मार्केट में प्रीमियम कुछ खास संकेत नहीं दे रहे हैं। फिलहाल, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹11 है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो ₹517 के अपर प्राइस बैंड पर लिस्टिंग प्राइस करीब ₹526 रुपये हो सकती है।
IPO की मुख्य बातें
- ऑफर साइज: ₹1,540.65 करोड़
- फ्रेश इश्यू: 1.59 करोड़ शेयर
- OFS: 1.39 करोड़ शेयर
- लॉट साइज: 29 शेयर
- एक लॉट पर निवेश: ₹14,993 (अपर प्राइस बैंड पर)
- बुक रनिंग लीड मैनेजर: एक्सिस कैपिटल लिमिटेड
- रजिस्ट्रार: केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
आईपीओ के लिए जरुरी तारीखें
- सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख: 11 अगस्त 2025
- सब्सक्रिप्शन बंद होने की तारीख: 13 अगस्त 2025
- अलॉटमेंट डेट: 14 अगस्त 2025
- रिफंड: 15 अगस्त 2025
- डीमैट में शेयर क्रेडिट: 15 अगस्त 2025
- लिस्टिंग डेट: 19 अगस्त 2025 (BSE और NSE पर)
