sensex fall today, nifty below 24000, closing bell today, stock market crash today, share market closing news, sensex nifty today update, bank nifty fall, indian stock market news, market closing bell analysis
Sensex Nifty Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 11 मार्च को बड़ी गिरावट आई है। जबकि, एक दिन पहले ही बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग लगभग फ्लैट रही। दिन की शुरुआत में कुछ देर के लिए दोनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। लेकिन, दिन के आखिर में बाजार में हुई चौतरफा बिकवाली के चलते दोनों इंडेक्स करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
दिन की तेजी आखिर में ढह गई
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार ने शुरुआत हल्की मजबूती के साथ की थी। निफ्टी कारोबार के दौरान 24,299 तक पहुंचा जबकि सेंसेक्स ने 78,324 का स्तर छुआ। लेकिन दोपहर बाद बाजार की चाल अचानक पलट गई और बिकवाली तेज हो गई। अंत में BSE सेंसेक्स 1,342 अंक यानी 1.72% गिरकर 76,863 पर बंद हुआ। वहीं NSE निफ्टी 394 अंक यानी 1.63% टूटकर 23,866 पर बंद हुआ। बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही। NSE पर 1,870 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 2,395 शेयर गिरावट में रहे।
बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर डाला दबाव
आज की गिरावट में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों से आया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2% से ज्यादा टूटकर 55,735 के स्तर पर बंद हुआ। Axis Bank में करीब 4.6% की गिरावट दर्ज हुई जबकि Bajaj Finance लगभग 4.9% तक फिसल गया। Kotak Bank, SBI और ICICI Bank जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। बैंकिंग सेक्टर का भारी वेटेज होने की वजह से इसका सीधा असर प्रमुख इंडेक्स पर पड़ा।
ऑटो सेक्टर में तेज गिरावट
ऑटो शेयर भी बाजार की कमजोरी का बड़ा कारण बने। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 3% से ज्यादा गिरकर दिन का सबसे कमजोर सेक्टर रहा।Mahindra & Mahindra करीब 3.5% टूट गया जबकि Bajaj Auto और Maruti Suzuki में भी तेज गिरावट देखने को मिली। सेक्टर में आई इस बिकवाली ने बाजार की धारणा को और कमजोर कर दिया।
बाजार में बढ़ी घबराहट
गिरते बाजार के बीच अस्थिरता का सूचकांक India VIX भी तेजी से उछला और 21 के पार पहुंच गया। VIX में यह उछाल बताता है कि निवेशकों के बीच अनिश्चितता और डर बढ़ा है। हाल के दिनों में बाजार में आई तेजी के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली भी देखी गई। इसी वजह से सुबह की तेजी टिक नहीं पाई और बाजार दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ।
गिरते बाजार में भी कुछ शेयर टिके
भारी गिरावट के बीच कुछ सेक्टरों ने बाजार को सीमित सहारा दिया। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में हल्की मजबूती रही। Sun Pharma और Dr Reddy’s जैसे शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा NTPC, ONGC और Coal India जैसे कुछ डिफेंसिव शेयरों में भी हल्की तेजी देखने को मिली, जिसने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक सीमित रखा।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
