Downfall In Bitcoin Continuous : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बिटकॉइन (Bitcoin) का रेट गिर कर 27000 डॉलर के आस-पास आ गया है। Coinbase पर भारतीय करेंसी में बिटकॉइन (Bitcoin) का रेट करीब 1 बजे 22.48 लाख रु है। बीते एक महीने में बिटकॉइन के रेट में 8 फीसदी की गिरावट आई है। बीते एक साल में भी इसने 4 फीसदी से अधिक नुकसान कराया है। इस गिरावट की वजह क्या हैं, आगे जानिए।
AiDoge की तरफ भाग रहे निवेशक
बिटकॉइन के 27000 डॉलर के ऊपर रहने को ग्लोल बिटकॉइन कम्युनिटी अच्छी खबर के रूप में देख रहा है। निवेशकों को अभी भी बिटकॉइन पर भरोसा है, मगर इसमें आई ताजा गिरावट ने निवेशकों को दूसरे प्रोजेक्ट्स की तरफ भेजा है, जो बिटकॉइन में गिरावट के दौरान उन्हें फायदा करा सकती हैं।
जिन प्रोजेक्ट्स यानी क्रिप्टोकरेंसियों ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित करना शुरू किया है, उनमें से एक है AiDog। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाली ये क्रिप्टो AI को मीमकॉइन्स के साथ जोड़कर क्रिप्टो स्पेस में बड़ा बदलाव ला रही है।
इसलिए आ रही बिटकॉइन में गिरावट
- AiDoge जैसे कॉइन में बढ़ रही निवेशकों की दिलचस्पी
- लिक्विडिटी में आई कमी
- प्रोफिट निकाल रहे निवेशक
- आगे भी मुश्किल हो सकता है समय
और क्या हैं बिटकॉइन में गिरावट के कारण
बिटकॉइन में गिरावट के और भी दो कारण हैं। इनमें लो-लिक्विडिटी और प्रोफिट निकालना शामिल है। दरअसल इस साल में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ने काफी वापसी की है। मई तक बिटकॉइन का रेट काफी चढ़ा था। इसी का फायदा उठाकर फंसे हुए निवेशकों ने अपना पैसा निकाला होगा और नतीजे में बिटकॉइन के रेट गिरे।
आगे भी मुश्किल समय
एनालिटिक्स इनसाइट की रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषकोंका मानना है कि बिटकॉइन सपोर्टर्स के लिए आने वाला समय मुश्किल हो सकता है। बिटकॉइन में अस्थिरता रह सकती है, जिसके पीछे मैन वजह मैक्रोइकॉनॉमिक फैक्टर्स हैं। बात करें AiDoge की तो इसकी अभी प्री-सेल हो रही है, जिसने निवेशकों के बीच हाइप बना ली है।
डिस्क्लेमर : क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
